रूस पर पड़ने लगी आर्थिक प्रतिबंध की मार, इन कपनियों ने समेटा अपना व्यापार

रूस की आर्थिक स्थिति को कमजोर करने के लिए शिकंजा कसता जा रहा है। अब तक कई कंपनियों ने अपने व्यापार समेट लिए हैं।

111

यूक्रेन पर हमले के बाद से रूस पर अमेरिकी और यूरोपीय देशों द्वारा एक के बाद एक आर्थिक प्रतिबंध लगाने का दौर जारी है। कंपनियां लगातार रूस छोड़ रही हैं या वहां से अपना व्यापार समेट रही है। ताजा घटनाक्रम में मैकडॉनल्ड्स ने रूस से अपने सभी रेस्टोरेंट बंद करने का ऐलान कर दिया है।

मैकडॉनल्ड्स के साथ ही  स्टारबक्स, कोका-कोला, पेप्सिको जैसे सर्वव्यापी वैश्विक ब्रांड और अमेरिकी कॉरपोरेट की पहचान कंपनियों ने भी अपने व्यापार अस्थाई रुप से बंद करने की घोषणा की है। मैकडॉनल्ड्स के अध्यक्ष और सीईओ क्रिस केम्पकिंस्की ने कर्मचारियों को एक खुले पत्र में कहा, ” हम यूक्रेन में अनावश्यक मानवीय पीड़ा को नजरअंदाज नहीं कर सकते।”

रूस पर कसने लगा है आर्थिक प्रतिबंध का शिकंजा
रूस की आर्थिक स्थिति को कमजोर करने के लिए शिकंजा कसता जा रहा है। यूक्रेन पर हमले को लेकर अब मैकडॉनल्ड्स ने बड़ा कदम उठाते हुए रूस में अपने सभी रेस्टोरेंट को बंद करने का फैसला किया है। रूस में अमेरिकी कंपनी मैकडॉनल्ड्स के 800 से अधिक रेस्टोरेंट चल रहे थे, जिसको अस्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा।

जारी हमले के बीच बढ़ रहा है प्रतिबंध
मैकडॉनल्ड्स ने यह फैसला उस समय आया है, जब रूस यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले करते जा रहा है और भारी नुकसान पहुंचा रहा है। यूक्रेन पर अटैक करने को लेकर अमेरिका समते कई देश रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने का ऐलान कर चुके हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन पर रूस के हमले के जवाब में उसकी अर्थव्यवस्था को और कमजोर करने के इरादे से 8 मार्च को घोषणा की कि अमेरिका, रूस से सभी तेल आयात पर प्रतिबंध लगाएगा, लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि इससे अमेरिकियों, विशेष रूप से गैस पंप पर लागत बढ़ जाएगी।

तेल निर्यात के कारण कैश फ्लो स्थिर
यह कार्रवाई यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की ओर से अमेरिका और पश्चिमी देशों के अधिकारियों से आयात में कटौती करने की अपील करने के बाद हुई है। रूस के वित्तीय क्षेत्र पर गंभीर प्रतिबंधों के बावजूद तेल निर्यात ने वहां कैश फ्लो को स्थिर बनाए रखा है।

बाइडेन ने कही ये बात
बाइडेन ने घोषणा की कि हम पुतिन के युद्ध को ‘सब्सिडी’ देने का हिस्सा नहीं होंगे। उन्होंने नई कार्रवाई को जारी युद्ध के लिए रूस को धन जुटाने के खिलाफ एक जोरदार झटका बताया।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.