Mega Block: मध्य रेल का मेगा ब्लॉक, मुंबईकर घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर

मुंबई मध्य रेलवे लाइन पर 23 फरवरी को मेगा ब्लॉक रहेगा। विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों को पूरा करने के लिए यह मेगा ब्लॉक रहेगा।

60
Photo : File

Mega Block: मुंबई मध्य रेलवे लाइन पर 23 फरवरी को मेगा ब्लॉक रहेगा। विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों को पूरा करने के लिए यह मेगा ब्लॉक रहेगा। यह जानकारी मध्य रेल, मुंबई डिवीजन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर किया है।

ठाणे एवं कल्याण स्टेशन के दरम्यान अप और डाउन फास्ट लाइन पर सुबह 10.40 बजे से दोपहर 3.40 बजे तक
छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से सुबह 09.34 बजे से दोपहर 03.03 बजे तक प्रस्थान करेन वाली डाउन फास्ट/सेमी-फास्ट लोकल सेवाओं को ठाणे और कल्याण स्टेशन के बीच डाउन स्लो लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा, जो अपने संबंधित हॉल्ट के अलावा कलवा, मुंब्रा और दिवा स्टेशनों पर रुकेंगी और अपने निर्धारित आगमन से 10 मिनट देरी से गंतव्य पर पहुंचेंगी।

कल्याण से सुबह 10.28 बजे से दोपहर 03.40 बजे तक प्रस्थान करने वाली अप फास्ट/सेमी-फास्ट सेवाएं कल्याण एवं ठाणे स्टेशन के दरम्यान अप स्लो लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी। ये अपने संबंधित ठहरावों के अलावा दिवा, मुंब्रा और कलवा स्टेशनों पर रुकेंगी और आगे मुलुंड स्टेशन पर अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी। ये ट्रेनें अपने निर्धारित आगमन से 10 मिनट देरी से गंतव्य पर पहुंचेंगी।

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस/दादर से प्रस्थान करने वाली डाउन मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों को ठाणे और कल्याण स्टेशन के बीच 5वीं लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा।
छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस/दादर पहुंचने वाली अप मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों को कल्याण और ठाणे/विक्रोली स्टेशनों के बीच 6वीं लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा।

Champions Trophy 2025 Ind vs Pak: भारत-पाकिस्तान मैचों के दौरान 5 विवादास्पद क्षण, यहां जानें

ठाणे और वाशी/नेरुल स्टेशनों के बीच अप और डाउन ट्रांस-हार्बर लाइन सुबह 11.10 बजे से शाम 4.10 बजे तक

पनवेल/नेरुल/वाशी से सुबह 10.25 बजे से शाम 04.09 बजे तक ठाणे की ओर जाने वाली अप ट्रांस-हार्बर लाइन सेवाएँ निलंबित रहेंगी।
ठाणे से सुबह 10.35 बजे से शाम 4.07 बजे तक वाशी/नेरुल/पनवेल की ओर जाने वाली डाउन ट्रांस-हार्बर लाइन सेवाएँ निलंबित रहेंगी।

ये रखरखाव मेगा ब्लॉक बुनियादी ढांचे के रखरखाव और सुरक्षा के लिए आवश्यक हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे होने वाली असुविधा के लिए रेलवे प्रशासन को सहयोग करे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.