नूंह में उपद्रवियों ने दुकानों में लगाई आग, पुलिस इंस्पेक्टर को लगी गोली

नूंह जिले में ब्रजमंडल यात्रा के दौरान समुदाय विशेष द्वारा पथराव करने के बाद हालात और ज्यादा खराब हो गए हैं। वाहनों में आग लगा दी गई है। पुलिस थाने और सरकारी कार्यालय में भी आग लगाने के साथ तोड़फोड़ की जानकारी आ रही है। उपद्रवी दुकानों में आग लगाने के साथ ही पथराव भी कर रहे हैं।

217

हरियाणा के नूंह जिले में ब्रजमंडल यात्रा के दौरान समुदाय विशेष द्वारा पथराव करने के बाद हालात और ज्यादा खराब हो गए हैं। वाहनों में आग लगा दी गई है। पुलिस थाने और सरकारी कार्यालय में भी आग लगाने के साथ तोड़फोड़ की जानकारी आ रही है। उपद्रवी दुकानों में आग लगाने के साथ ही पथराव भी कर रहे हैं। उपद्रवियों की गोलीबारी से एक इंस्पेक्टर के भी घायल होने की जानकारी आई है। नूंह जिले में इंटरनेट सेवा ठप्प कर दी गई है। पुलिस ने यहां धारा 144 लागू कर दी है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्थिति को संभालने के लिए नूंह क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के आदेश दिए हैं, राज्य के गृह मंत्री अनिल विज ने पीड़ित और प्रभावित लोगों सरकार की तरफ से मदद का आश्वासन देते कहा है कि किसी को भी डरने या घबराने की जरूरत नहीं है। नूंह में फंसे लोगों को एयर लिफ्ट कराया जाएगा।

सोमवार की सुबह करीब 10 बजे गुरुग्राम के सिविल लाइन टैंक पार्क के पास से बृज मंडल यात्रा मेवात के नल्हड़ स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए रवाना हुई थी। इस यात्रा को भाजपा की जिलाध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने रवाना किया था। भगवान शिव, भगवान राम के जयकारे लगाते हुए कार्यकर्ता इस यात्रा को लेकर गुरुग्राम से सोहना के रास्ते मेवात में पहुंच थे। हर साल की तरह यह यात्रा धूमधाम से निकाली जा रही थी। कार्यकर्ता अपनी गाड़ियों पर भगवा झंडे लगाए थे। इस यात्रा में विश्व हिंदू परिष्द और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी शामिल थे।

गुरुग्राम विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री यशवंत शेखावत के अनुसार यात्रा जैसे ही शिव मंदिर नल्हड़ पहुंची, इसी दौरान शरारती तत्वों ने यात्रा पर पथराव कर दिया। बताया कि कई गाडिय़ों में आगजनी और तोडफ़ोड़ की गई।

यह भी पढ़ें – स्पोर्ट्स बाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा महंगा, पुलिस सिपाही हुआ सस्पेंड

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.