Mizoram Mine Collapse: मिजोरम में भारी बारिश के कारण चट्टान गिरने से 10 लोगों की मौत, राहत और बचाव कार्य जारी

मिजोरम के आइजोल जिले में मंगलवार सुबह लगातार बारिश के बीच एक पत्थर की खदान ढहने से दस लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लापता हैं।

502

Mizoram Mine Collapse : 

मिजोरम (Mizoram) की राजधानी आइजोल (Aizawl) के पास बड़ा हादसा (Accident) हुआ है। भारी बारिश (Rain) के कारण एक खदान ढहने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में अब तक 10 मजदूरों (Workers) की मौत (Death) हो चुकी है। कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका है।

पुलिस और अन्य प्रशासनिक एजेंसियों द्वारा बचाव अभियान जारी है। बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है और कई नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Cyclone Remal: पश्चिम बंगाल में तबाही का मंजर छोड़ गया चक्रवाती तूफान रेमल, छह की मौत; 29 हजार मकान क्षतिग्रस्त

पुलिस के अनुसार, हादसा आज सुबह तब हुआ जब इलाके में लगातार बारिश हो रही थी। पुलिस ने बताया कि घटना सुबह करीब छह बजे आइजोल शहर की दक्षिणी सीमा पर मेल्थम और हलीमेन के बीच के इलाके में हुई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कई शवों को बाहर निकाला गया है जबकि कई लोग मलबे में फंसे हुए हैं। भारी बारिश के कारण बचाव कार्य प्रभावित हो रहा है।

कई जगहों पर भूस्खलन हुआ

अधिकारियों ने बताया कि बारिश के कारण राज्य में कई जगहों पर भूस्खलन भी हुआ है। हंटर में नेशनल हाईवे 6 पर भूस्खलन हुआ। इसके अलावा कई अंतरराज्यीय राजमार्ग भी भूस्खलन (Landslide) की चपेट में आ गए हैं।

बारिश के कारण सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं और आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाले कर्मचारियों को छोड़कर सरकारी कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में असम और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.