Mumbai के इस इलाके में पानी की टंकी साफ करते समय 5 मजदूरों की मौत

मुंबई के नागपाड़ा इलाके में पानी की टंकी साफ करते समय दम घुटने से पांच सफाई कर्मचारियों की मौत हो गई है। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना रविवार, 9 मार्च को दोपहर करीब 12:30 बजे हुई।

116
शव
File Photo

Mumbai: मुंबई के नागपाड़ा इलाके में पानी की टंकी साफ करते समय दम घुटने से पांच सफाई कर्मचारियों की मौत हो गई है। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना रविवार, 9 मार्च को दोपहर करीब 12:30 बजे हुई।

पानी के टैंक की कर रहे थे सफाई
5 मजदूर एक निर्माणाधीन इमारत (निजी) के पानी के टैंक की सफाई कर रहे थे। उसी समय दम घुटने से उनकी मृत्यु हो गई। उन्हें तुरंत जे.जे. अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल में भर्ती कराने के बाद डॉक्टरों ने उनकी जांच की और बताया कि सभी पांचों मजदूरों की मौत दम घुटने से हुई है।

GTI 2025: पाकिस्तान कैसे बना दुनिया का दूसरा सबसे आतंकवादी देश? भारत को है यह खतरा

यह जानकारी जे.जे. अस्पताल के संबंधित डॉक्टरों ने दी है। श्रमिकों की मृत्यु की यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना मिंट रोड, नागपाड़ा में घटी। पांचों मृतक श्रमिकों के नाम और अन्य विवरण अभी उपलब्ध नहीं हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.