Mumbai: सांगली जिले में बाढ़ बनी आफत, जेल के ‘इतने’ कैदी कलंबा जेल में स्थानांतरित

महाराष्ट्र के सांगली जिले में बाढ़ का कहर देखने को मिल रहा है। इसके मद्देनजर सुरक्षा कारणों से सांगली जिला जेल के कैदियों को स्थानांतरित किया गया है।

147

Mumbai: सांगली जिले में आई बाढ़ के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से सांगली जिला जेल के 80 कैदियों को कोल्हापुर की कलंबा जेल में स्थानांतरित कर दिया गया है। इनमें 60 पुरुष और 20 महिला कैदी हैं। बताया गया है कि अगले दो से तीन दिनों में दूसरे जिलों से भी कैदियों को ‘कलंबा जेल ‘ में शिफ्ट करने की योजना है।

80 कैदियों को कलंबा जेल में स्थानांतरित
कलंबा जेल के अधीक्षक विवेक जेंडे ने बताया कि सांगली जिला जेल के 80 कैदियों को आज कलंबा जेल में लाया गया है जबकि 25 कैदियों को अकोला, नागपुर, अमरावती, यवतमाल जेल में स्थानांतरित कर दिया गया है। सांगली, मिरज समेत जिले के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है। इससे बाढ़ का पानी सांगली जेल के पास तक पहुंच गया है। इसी वजह से यहां सजा भुगत रहे कैदियों को कलंबा जेल में लाया गया है।

Delhi: जंग का मैदान बना तिहाड़ जेल, दो कैदियों पर हुआ जानलेवा हमला

जेस में हैं क्षमता से अधिक कैदी
विवेक जेंडे ने बताया कि कलंबा जेल की क्षमता 1699 कैदियों की है और वर्तमान में इसमें 2 हजार 118 कैदी हैं। इसमें 100 महिला कैदी भी हैं। बाढ़ प्रभावित जेलों के कैदियों को यहां ज्यादा कैदी होने के बाद भी एडजस्ट किया जा रहा है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.