मुंबई: शेख ने की नाबालिग की हत्या, जानिए कत्ल के पीछे की वजह

मुंबई में शफीक अहमद अब्दुल मलिक शेख नाम के शख्स ने 17 साल के लड़के की बेरहमी से हत्या कर दी।

292

महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुंबई (Mumbai) में एक 17 साल के लड़के की बेरहमी से हत्या (Murder) का मामला सामने आया है। सूत्रों ने बताया कि आरोपी शफीक अहमद अब्दुल मलिक शेख (Accused Shafiq Ahmed Abdul Malik Shaikh) ने 17 वर्षीय ईश्वर भगवान आव्हाड (Ishwar Bhagwan Awhad) की हत्या कर दी। शफीक ने ईश्वर के शव के 5 टुकड़े कर दिए। सूत्रों ने दावा किया है कि आरोपी को शक था कि ईश्वर उसकी पत्नी के काफी करीब है। इससे नाराज होकर उसने यह कदम उठाया।

सूत्रों ने यह भी बताया कि ईश्वर का पालन-पोषण आरोपी की पत्नी के पिता ने किया था। इस वजह से आरोपी की पत्नी ईश्वर को अपना भाई कहती थी। हालांकि आरोपी का दावा है कि आरोपी उसकी पत्नी के साथ अश्लील हरकतें करता था। इतना ही नहीं वह अपनी पत्नी की छोटी बहन के साथ भी ऐसी ही हरकतें करता था। शेख ने भगवान को कई बार समझाया भी लेकिन उसे लगा कि भगवान सुधरने वाला नहीं है। जिसके बाद उसने ईश्वर की हत्या कर दी और उसके शरीर को कई टुकड़ों में काट दिया।

यह भी पढ़ें- लॉन्चिंग के लिए तैयार भारत का सूर्ययान, आदित्य-एल1 मिशन का लॉन्च रिहर्सल पूरा

कब की है बात?
यह घटना सोमवार की है। जब कई दिनों तक ईश्वर नहीं मिला तो आरोपी के ससुर ने आरोपी से पूछा कि अगर वह तुम्हारे साथ होता तो तुम्हें ही पता होता कि वह कहां है। इसके बाद आरोपी ने बताया कि उसने ईश्वर की हत्या कर दी है। हत्या के बाद शव को घर में ही रख दिया गया। आरसीएफ पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

मुंबई पुलिस के जोन 6 के डीसीपी हेमराज राजपूत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 और 201 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

देखें यह वीडियो- रक्षाबंधन के मौके पर प्रदेश की बेटियों को CM Yogi का उपहार 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.