बैंक सुरक्षाकर्मी की बंदूक से अचानक चल गई गोली, फिर हुआ ऐसा

अहमदनगर में एक बैंक सुरक्षाकर्मी की बंदूक से अचानक गोली चलने की घटना घटी है।

118

अहमदनगर जिले के श्रीरामपुर में स्थित अहमदनगर जिला सहकारी बैंक में सुरक्षाकर्मी की फायरिंग में एक ग्राहक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही श्रीरामपुर के पुलिस उपाधीक्षक संदीप मित्के, पुलिस निरीक्षक संजय सनप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सुरक्षाकर्मी दशरथ पुजारी को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें – नमाज की छुट्टी नहीं दी तो अकबर खान ने कर दी पिटाई

पुलिस के अनुसार 30 जुलाई दोपहर में अहमदनगर जिले के अशोक बैंक के कर्मचारी अशोक जोशी शहर के शिवाजी रोड स्थित अहमदनगर जिला सहकारी बैंक शाखा में भुगतान करने आए थे। उनके साथ अशोक बैंक के सुरक्षा गार्ड दशरथ पुजारी भी थे।

अचानक चल गई गोली
काम खत्म कर जब वह अपनी कार को पार्किंग में ले जा रहे थे, तभी अचानक अशोक बैंक के सुरक्षा गार्ड दशरथ पुजारी की भरी हुई बंदूक से एक गोली चल गई और जोशी के सिर में जा लगी। इस घटना के बाद खून से लथपथ अजीत जोशी को तुरंत शुगर वर्कर्स अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। इस मामले की गहन छानबीन श्रीरामपुर पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.