मुंबई-ठाणे आतंकी निशाने पर, पुलिस नियंत्रण कक्ष में आया फोन

111

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई हमेशा से ही आतंकियों के निशाने पर रही है। शनिवार को मुंबई पुलिस के नियंत्रण कक्ष को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया था। जिसमें मुंबई के दो और ठाणे के एक स्थान पर बम धमाका किया जाएगा। इसके बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फोन करनेवाले ने मुंबई के कुर्ला, चोरबाजार और ठाणे के जायका होटल को बम से उड़ाने की धमकी दी है। पुलिस ने इसके बाद शहर में संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी है। इसके साथ ही जिन स्थानों का उल्लेख धमकी में किया गया है वहां सघन जांच अभियान करके सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.