Mumbai: पंजाब के दो खतरनाक बदमाश गिरफ्तार, जानें कैसे आए पकड़ में

दोनों पंजाब पुलिस की दबिश से डर कर मुंबई में आ छिपे थे। पंजाब के जालंधर जिले की पुलिस टीम को इन दोनों के मुंबई में छिपे होने की गोपनीय जानकारी मिली थी।

105

मुंबई (Mumbai) के होटल कामरान रेजीडेंसी में पुलिस ने 18 अक्टूबर को छापा मार कर पंजाब के दो खतरनाक बदमाशों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पंजाब पुलिस (Punjab Police) और मुंबई पुलिस ने संयुक्त रूप से की है।

हत्या और वसूली के दर्ज हैं मामले
मुंबई पुलिस (Mumbai Police) के अनुसार पंजाब निवासी पंचममूर सिंह (31) और हिमांशु माता (31) पर हत्या, जबरन वसूली आदि के 11 मामले दर्ज हैं। दोनों पंजाब पुलिस की दबिश से डर कर मुंबई में आ छिपे थे। पंजाब के जालंधर जिले की पुलिस टीम को इन दोनों के मुंबई में छिपे होने की गोपनीय जानकारी मिली थी। इस जानकारी के आधार पर जालंधर पुलिस आयुक्त ने उन भगोड़ों को पकड़ने के लिए मुंबई अपराध शाखा से सहायता मांगी थी। इसके बाद बुधवार को मुंबई और जालंधर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दोनों बदमाशों को मुंबई के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें – देश की अखण्डता के लिए घातक है भागीदारी से हिस्सेदारी की राजनीति

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.