मुंबईः गगनचुंबी इमारत की 42वीं मंजिल से पत्थर गिरने से दो लोगों की मौत,कई वाहन भी क्षतिग्रस्त

191

मुंबई के वरली में बड़ा हादसा हुआ है। शहर के वर्ली इलाके में एक गगनचुंबी इमारत की 42वीं मंजिल से पत्थर गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है।

14 फरवरी की  रात करीब 9 बजे वर्ली में गगनचुंबी इमारत फोर सीजन्स रेजीडेंसी की 42वीं मंजिल से निर्माण का पत्थर गिरने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

इसमें कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं और दमकल विभाग, महानगरपालिका के अधिकारी और एनएम जोशी मार्ग पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

मृतकों का नाम इमरान ( कोलकाता ,आयु लगभग 20-25) और शब्बीर (बिहार, लगभग 25-30) बताया गया है। ये दोनों सावी एक्सपोर्ट में काम करते थे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.