IED Blast: छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला, बीजापुर में IED ब्लास्ट; दो जवानों के हुतात्मा होने की खबर

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों के आईईडी धमाके में एसटीएफ के 2 जवान हुतात्मा हो गए। 4 जवान घायल हैं। बताया जा रहा है कि जवान एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकले थे।

150

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बीजापुर (Bijapur) में नक्सलियों (Naxalites) ने अपना असली रंग दिखाया है। मिली जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों ने यहां आईईडी ब्लास्ट (IED Blast) किया। इसकी चपेट में 6 जवान (Jawan) आ गए। इनमें से दो जवान हुतात्मा (Martyr) हो गए हैं और चार घायल हैं। इन्हें बीजापुर के जिला अस्पताल लाया गया है। यहां इलाज के बाद इन्हें रेफर करने की तैयारी चल रही है।

जानकारी के अनुसार, बीजापुर के तर्रेम थाना क्षेत्र के मंडीमरका के जंगलों में सीआरपीएफ, कोबरा, सीएएफ, डीआरजी और एसटीएफ के जवानों की टीम नक्सल ऑपरेशन के लिए गई थी। नक्सल विरोधी ऑपरेशन से लौटते वक्त नक्सलियों ने पाइप बम ब्लास्ट कर दिया। इस घटना में एसटीएफ के हेड कांस्टेबल भरत लाल साहू और कांस्टेबल सतेर सिंह हुतात्मा हो गए। जबकि पुरुषोत्तम नाग, कोमल यादव, सियाराम सोरी और संजय कुमार घायल हो गए हैं। घायल जवानों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर रेफर करने की तैयारी चल रही है। पूरा मामला जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र का है।

यह भी पढ़ें – Mumbai Rain: मुंबई में मानसून का कहर, जानिए क्या है लोकल ट्रेनों की मौजूदा स्थिति?

नक्सलियों के खिलाफ जारी है ऑपरेशन
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पिछले 6 महीने में जवानों ने बस्तर में 100 से ज्यादा नक्सलियों को मार गिराया है। यहां के जंगलों में आईईडी गाड़े गए थे। जवानों के आने की खबर मिलते ही उन्होंने ब्लास्ट कर दिया।

गढ़चिरौली में मुठभेड़, 12 नक्सली ढेर
बता दें कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत एक दिन पहले बुधवार को सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के सीमावर्ती इलाके में मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को मार गिराया था। इस मुठभेड़ में दो जवान सतीश पाटिल, शंकर पोटावी भी घायल हुए हैं। मुठभेड़ करीब छह घंटे तक चली। मौके से एके47 समेत सात स्वचालित हथियार बरामद किए गए हैं। घायल जवानों को नागपुर में भर्ती कराया गया है। वे खतरे से बाहर हैं।

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.