Murder News: एनसीपी ‘अजित पवार गुट’ के नेता सचिन कुर्मी की बेरहमी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार, घटना रात करीब 12.30 बजे की है। पुलिस को सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंची। उस वक्त सचिन कुर्मी घायल अवस्था में मिला था।

35

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party) (अजीत पवार गुट) के मुंबई सचिव सचिन कुर्मी (Mumbai Secretary Sachin Kurmi) पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार (Sharp Weapon) से हमला (Attack) कर दिया, इस हमले में सचिन कुर्मी की मौत हो गई है। भायखला पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और हमलावर की तलाश जारी है।

एनसीपी के अजित पवार गुट के मुंबई सचिव पर हमला हुआ। इस घटना में मुंबई सचिव सचिन कुर्मी की मौत हो गई है , भायखला इलाके में म्हाडा कॉलोनी के पीछे उस पर धारदार हथियार से वार किया गया और मौत हो गई। रात में हुए हमले के बाद कुर्मी को तुरंत जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें – Doctors Strike: धर्मतला में जूनियर डॉक्टरों का आंदोलन जारी, सरकार को दी 24 घंटे की चेतावनी

राजनीतिक गलियारों में हलचल
पुलिस के अनुसार, घटना रात करीब 12.30 बजे की है। पुलिस को सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंची। उस वक्त सचिन कुर्मी घायल अवस्था में मिला था। उन्हें तुरंत पुलिस वाहन में जेजे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सचिन कुर्मी की हत्या से राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी बढ़ गई है।

मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है
पुलिस के अनुसार, सचिन कुर्मी पर धारदार हथियार से हमला किया गया और इस हमले में 2 से 3 लोग शामिल थे। घटना के बाद अपराधी फरार हो गए। इस घटना से इलाके में नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस हमले में 2 से 3 लोग शामिल थे, लेकिन हमलावरों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.