NDRF: नेपाल में नदी में डूबी बसों और यात्रियों की तलाश के लिए NDRF ने संभाली कमान

नेपाल सरकार के औपचारिक आग्रह को स्वीकार भारत सरकार ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बल के 12 सदस्यों को भेजा है।

108

नेपाल (Nepal) में भूस्खलन (Landslide) के कारण त्रिशूली नदी (Trishuli River) में लापता 62 यात्रियों (Travellers) में से 38 की तलाश अब भारतीय टोही टीम करेगी। इसके लिए नेपाल सरकार (Nepal Government) के अनुरोध पर 12 लोगों की टोही टीम शुक्रवार को मौके पर पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार, नारायणगढ़ मुगलिंग सड़क खंड में सिमलताल के पास भूस्खलन के कारण त्रिशूली नदी में लापता दो बसों और उनमें सवार यात्रियों की तलाश अब भारतीय टोही टीम करेगी। इसके लिए यह टीम शुक्रवार रात को मौके पर पहुंच गई।

नेपाल में हुई इस भीषण घटना में लोगों का विश्वास जीतने के लिए नेपाल सरकार और प्रशासन की ओर से वह सभी कार्य किए जा रहे हैं जो जरूरी हैं। नेपाली गृह मंत्रालय के आपदा महाभाखा प्रमुख भीष्म कुमार भूसाल ने नेपाली नागरिकों को भारतीय टोही टीम के नेपाल पहुंचने की सूचना दी है।

यह भी पढ़ें – Tulsi Lake Overflow: मुंबईकरों के लिए खुशखबरी, शहर को पानी की आपूर्ति करने वाली तुलसी झील हुई ओवरफ्लो

नेपाल सरकार के औपचारिक आग्रह को स्वीकार भारत सरकार ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बल के 12 सदस्यों को भेजा है। चितवन के जिलाधिकारी इन्द्रदेव यादव ने टीम के शनिवार सुबह रेस्क्यू ऑपरेशन की कमान संभालने की पुष्टि की है।

उल्लेखनीय है कि अब तक दोनों बसों का सुराग नहीं मिल पाया है। दोनों बसों में 65 यात्री थे। शुक्रवार शाम तक 23 यात्रियों के शव ही बरामद हो पाए है। अब तक रेस्क्यू ऑपरेशन की कमान संभाल रहे सशस्त्र पुलिस बल के डीआईजी पुरुषोत्तम थापा ने कहा कि अधिकांश शव 150 किलोमीटर दूर मिल पाए हैं।

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.