JP Nadda: अब हम खुद चल सकते हैं! जानिये RSS को लेकर जेपी नड्डा ने क्या कहा

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 'इंडियन एक्सप्रेस' को इंटरव्यू दिया। इस मौके पर उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर बड़ा बयान दिया।

896

भाजपा (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (National President JP Nadda) ने एक इंटरव्यू में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh) पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, ‘भाजपा अब खुद चला सकती है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इंडियन एक्सप्रेस (Indian Express) को दिए इंटरव्यू में कहा है कि क्षमता कम होने पर टीम की जरूरत होती है। जेपी नड्डा के बयान के बाद राजनीतिक गलियारों (Political Corridors) से प्रतिक्रिया आने की संभावना है।

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ‘इंडियन एक्सप्रेस’ को इंटरव्यू दिया। इस मौके पर उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, ”जब अटल बिहारी वाजपेयी सत्ता में थे तब पार्टी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की जरूरत थी। उस समय भाजपा की क्षमता कम थी। अब हमारी क्षमता बढ़ गयी है। अब हम पहले से कहीं अधिक सशक्त हैं। जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा अब अपनी सरकार चला सकती है।

यह भी पढ़ें- Bibhav Kumar Detained: विभव कुमार सीएम आवास से गिरफ्तार, स्वाति मालीवाल से मारपीट का मामला

भाजपा एक राजनीतिक पार्टी
‘भाजपा अब बड़ी हो गई है। इस पार्टी में नेता कर्तव्य और भूमिका निभा रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक सांस्कृतिक और सामाजिक संगठन है। भाजपा एक राजनीतिक पार्टी है। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ वैचारिक स्तर पर काम करता है।

मोहन भागवत संगठन का नेतृत्व करते हैं
जेपी नड्डा ने आगे कहा कि भाजपा की मथुरा और वाराणसी के विवादित स्थलों पर मंदिर बनाने की तत्काल कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा, “भाजपा के पास ऐसा कोई विचार, योजना या पार्टी की इच्छा नहीं है। कोई चर्चा भी नहीं हुई है।”

बता दें कि आरएसएस की स्थापना 27 सितंबर, 1925 को हुई थी। यह भाजपा का वैचारिक गुरु रहा है। माना जाता है कि इसने पार्टी को एक उभरते हुए संगठन से एक राजनीतिक दिग्गज बनने में मदद की है। भाजपा के कई वरिष्ठ नेता आरएसएस के कार्यकर्ता और सदस्य रहे हैं। मोहन भागवत संगठन का नेतृत्व करते हैं।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.