यमुना नदी में बहे यात्री का शव बरामद, महाराष्ट्र से आये थे तीर्थ करने 

व्यक्ति की पहचान भाव साहेब पुत्र श्याम राव निवासी ग्राम- ददोल, तहसील- बाजपुर, जिला- औरंगाबाद (Aurangabad), महाराष्ट्र (42) के रूप में हुई। मौके पर उनकी पत्नी ने बताया कि वह लोग तीर्थ यात्रा पर आये थे।

296

यमुनोत्री (Yamunotri) नदी में किसाल से आगे बहे एक बुजुर्ग तीर्थयात्री का शव एसडीआरएफ (SDRF) ने बरामद कर लिया है। घटना मंगलवार सुबह की है।

बताया गया कि महाराष्ट्र (Maharashtra) के बुजुर्ग तीर्थयात्री यमुना किनारे पूजा करने गए थे। इस दौरान उनका पांव फिसल गया और वह नदी में बह गए। इस सूचना पर उनकी तलाश के लिए एसडीआरएफ ने सर्च अभियान (search operation) चलाते हुए उक्त व्यक्ति को खरादी के पास यमुना नदी से मृत अवस्था में बरामद किया।

तीर्थ यात्रा पर आया था परिवार
शिनाख्त करने पर उक्त व्यक्ति की पहचान भाव साहेब पुत्र श्याम राव निवासी ग्राम- ददोल, तहसील- बाजपुर, जिला- औरंगाबाद (Aurangabad), महाराष्ट्र (42) के रूप में हुई। मौके पर उनकी पत्नी ने बताया कि वह लोग तीर्थ यात्रा पर आये थे। यमुनोत्री दर्शन करने के बाद वह किसाला स्थित होटल में रुके थे। सुबह करीब 06.20 पर उनके पति यमुना नदी में स्नान करने के लिए निकले थे। अचानक पैर फिसलने के कारण वह यमुना नदी में बह गये। पुलिस सीएचसी बड़कोट ले जाकर अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें –चीन की परमाणु पनडुब्बी दुर्घटनाग्रस्त, सभी सवार लोगों की मौत की आशंका

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.