पुणे में प्रशिक्षण के दौरान विमान क्रैश,पायलट घायल

तकनीकी विकास के चलते यह विमान रनवे छोड़कर अचानक पास के खेत में उतर गया। इस विमान में एक ट्रेनी पायलट और एक ट्रेनी सवार था।

86

पुणे जिले के बारामती तहसील में स्थित कटफल गांव में रेडबर्ड कंपनी का प्रशिक्षण विमान लैंडिंग के दौरान गुरुवार (19 अक्टूबर) को शाम 4 बजे के करीब अचानक क्रैश हो गया। इस घटना में प्रशिक्षु पायलट शक्ति सिंह घायल हो गए। उसे तत्काल बारामती के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बारामती में स्थित कटफल में पायलटों को प्रशिक्षण दिया जाता है। पिछले कुछ दिनों से यहां पायलटों को ट्रेनिंग दी जा रही है। आज प्रशिक्षु पायलट विमान उड़ाने और लैंडिंग करने की प्रैक्टिस कर रहे थे। अचानक लैंडिंग करते समय विमान क्रैश हो गया। इस घटना में प्रशिक्षु पायलट घायल हो गए, जिनका बारामती के अस्पताल में इलाज जारी है।

पायलट शक्ति सिंह घायल हो गए हैं
जानकारी के अनूसार, बारामती में रेडबर्ड कंपनी का यह प्रशिक्षण विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूत्रों ने जानकारी दी है कि दुर्घटना में पायलट शक्ति सिंह घायल हो गए हैं। विमान की लैंडिंग के दौरान साढ़े चार बजे के आसपास ये हादसा हुआ है।

यह भी पढ़ें – प्रधानमंत्री मोदी ने प्रमोद महाजन कौशल विकास केंद्रों का किया उद्घाटन, कही ये बात – 

तकनीकी विकास के चलते यह विमान रनवे छोड़कर अचानक पास के खेत में उतर गया। इस विमान में एक ट्रेनी पायलट और एक ट्रेनी सवार था। उन्हें मामूलि चोटें आईं है और इलाज के लिए बारामती शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। इस घटना में विमान को काफी नुकसान पहुंचा है। विमान को रनवे छोड़कर पास के खेत में उतरना पड़ा, जिसके कारण दुर्घटना में विमान को बड़ा नुकसान हुआ।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.