Mann Ki Baat: PM मोदी आज करेंगे ‘मन की बात’ कार्यक्रम, नई सरकार के एजेंडे पर कर सकते हैं चर्चा

लोकसभा चुनाव में जीत के बाद पहली बार आज 'मन की बात' कार्यक्रम का 111वां एपिसोड होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई सरकार के एजेंडे पर चर्चा कर सकते हैं।

126

तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री (Prime Minister) की जिम्मेदारी संभालने के बाद पीएम मोदी (PM Modi) रविवार (30 जून) को मन की बात करेंगे, कार्यक्रम का प्रसारण सुबह 11 बजे होगा। मन की बात (Mann Ki Baat) कार्यक्रम दो मायनों में खास है, पहला, लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) जीतकर तीसरी बार देश की कमान संभालने के बाद पीएम मोदी पहली बार मन की बात करेंगे। दूसरा, भारत (India) ने शनिवार को 17 साल बाद एक बार फिर इतिहास रचा और विश्व कप (World Cup) जीता, भारत की इस शानदार जीत के बाद आज पीएम मोदी मन की बात करेंगे।

मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी सरकार के एजेंडे पर बात कर सकते हैं। भाजपा नेता अलग-अलग जगहों पर इस कार्यक्रम को सुनेंगे। पार्टी ने पीएम मोदी के मन की बात की जानकारी जारी करते हुए बताया कि पीएम मोदी का “मन की बात” कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा। भाजपा पार्टी ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा बूथ कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम सुनेंगे।

यह भी पढ़ें – Team India Champion: भारत बना विश्व चैंपियन, फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराया

मन की बात कार्यक्रम की शुरुआत 2014 में हुई
मन की बात का पहला एपिसोड 3 अक्टूबर 2014 को प्रसारित हुआ था। पहले एपिसोड की समय सीमा 14 मिनट थी। जून 2015 में इसे बढ़ाकर 30 मिनट कर दिया गया। मन की बात का 100वां एपिसोड 30 अप्रैल 2023 को प्रसारित किया गया। मन की बात कार्यक्रम 23 भाषाओं और 29 बोलियों में प्रसारित होता है। इसे फ्रेंच, पश्तो, चीनी समेत 11 विदेशी भाषाओं में भी प्रसारित किया जाता है।

3 महीने बाद इसका प्रसारण होगा
बता दें कि पीएम मोदी ने फरवरी में मन की बात की थी। उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले फरवरी महीने में मन की बात कार्यक्रम का 110वां एपिसोड किया था। जिसके बाद चुनाव में व्यस्त होने के कारण पिछले तीन महीने से मन की बात कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया था। हालांकि 110वें एपिसोड में पीएम मोदी ने कहा था कि अब तीन महीने बाद मन की बात का 111वां एपिसोड प्रसारित किया जाएगा।

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.