G-20 घोषणा में शामिल हुआ पीएम मोदी के अमृतकाल का विजन

भारत की अध्यक्षता में जी-20 ने पहली बार अपना ध्यान महिला विकास से महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास पर स्थानांतरित कर दिया है।

336

‘लैंगिक समानता और सभी महिलाओं एवं लड़कियों को सशक्त बनाने’ के लिए भारत की सामूहिक तथा अटल प्रतिबद्धता को अब जी-20 (G-20) नई दिल्ली लीडर्स डिक्लेरेशन 2023 (Delhi Leaders Declaration 2023) में एक अहम स्थान मिल चुका है। भारत की अध्यक्षता के अंतर्गत जी-20 ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अमृतकाल (Amritkal)के विजन से प्रेरणा ली है, जहां अर्थव्यवस्था और समाज के सभी क्षेत्रों में नारी शक्ति (महिलाओं की शक्ति) का जश्न मनाया जाता है।

महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास पर ध्यान
इस विजन के आधार पर, भारत की अध्यक्षता में जी-20 ने पहली बार अपना ध्यान महिला विकास से महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास पर स्थानांतरित कर दिया है। लैंगिक समानता (gender equality), महिला सशक्तिकरण और महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि में, जी-20 नई दिल्ली लीडर्स डिक्लेरेशन 2023 (घोषणा 2023) में अध्यक्ष के वक्तव्य को शामिल किया गया है, जिसे 2-4 अगस्त 2023 के दौरान गांधीनगर में हुए महिला सशक्तिकरण के लिए जी-20 मंत्रिस्तरीय सम्मेलन (G20 Ministerial Conference for Women Empowerment) में अपनाया गया था।

आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण
जी20 नई दिल्ली लीडर्स डिक्लेरेशन 2023 ‘ आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ाना’, ‘लैंगिक डिजिटल विभाजन को पाटना’, ‘लैंगिक समावेशी जलवायु कदमों को आगे बढ़ाना’ और ‘महिलाओं की खाद्य सुरक्षा, पोषण एवं कल्याण को सुरक्षित करना’ पर जोर देती है।

महिला सशक्तिकरण पर कार्य समूह का गठन
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जी-20 के लीडर्स जी-20 महिला मंत्रिस्तरीय का समर्थन करने के लिए ‘महिला सशक्तिकरण पर एक कार्य समूह’ के गठन पर सहमत हुए, जिसकी ब्राजील की जी20 की अध्यक्षता के दौरान पहली बैठक आयोजित होगी। जी-20 नेताओं की यह प्रतिबद्धता वास्तव में भारत के प्रधानमंत्री के लैंगिक अनुरूपता और लैंगिक समानता के लिए निरंतर समर्थन का प्रतिबिंब है, जिससे जी-20 देशों को यह उपलब्धि हासिल करने में मदद मिली है।

यह भी पढ़ें – China में चल क्या रहा है? विदेश मंत्री के बाद एक और मंत्री लापता

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.