Farmers Protest: पंजाब के किसान आज करेंगे दिल्ली कूच, अलर्ट पर दर्जनों पुलिस

पिछले दस महीने में केंद्र व राज्य के मंत्रियों को ज्ञापन दिए गए लेकिन किसी ने कोई सुनवाई नहीं की। अब आज बाद दोपहर 101 किसान-मजदूर दिल्ली कूच करेंगे।

160

हरियाणा (Haryana) और पंजाब (Punjab) के शंभू बार्डर (Shambhu Border) पर धरना दे रहे किसान शुक्रवार को बाद दोपहर दिल्ली कूच (Delhi March) करेंगे। किसान संगठन (Farmers Organization) शंभू बार्डर (Hunger Strike) पर जुटने शुरू हो गए हैं। शंभू बार्डर पर किसानों का धरना 297 दिनों से जारी है। शुक्रवार को गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस के अवसर पर किसानों ने शंभू बार्डर छोडक़र दिल्ली की तरफ कूच का ऐलान किया है। आज सुबह किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि आमरण अनशन 11वें दिन में प्रवेश कर चुका है।

पिछले दस महीने में केंद्र व राज्य के मंत्रियों को ज्ञापन दिए गए लेकिन किसी ने कोई सुनवाई नहीं की। अब आज बाद दोपहर 101 किसान-मजदूर दिल्ली कूच करेंगे। पंधेर ने कहा कि हरियाणा की कई खाप पंचायतें किसानों के समर्थन में हैं। कई व्यापारिक संगठन भी सहयोग कर रहे हैं। पंधेर ने कहा कि किसानों का अब अगला लक्ष्य दिल्ली कूच है। इसके लिए कोई रास्ता अपनाया जा सकता है। बड़ी से बड़ी कुर्बानी देने के लिए तैयार हैं।

यह भी पढ़ें – Maha Kumbh 2025: सुरक्षा को लेकर एंटी ड्रोन कवच, अधिकारियों ने किया परीक्षण

दिल्ली की तरफ कूच
इस बीच हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने बीती देर रात चंडीगढ़ से अंबाला, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद, व सिरसा के पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक करके सुरक्षा व्यस्था का जायजा लिया। हरियाणा के जिलों से लगती पंजाब की सीमा को सील कर दिया गया है। हालांकि किसानों ने शंभू बार्डर से दिल्ली कूच का ऐलान किया है लेकिन किसान अन्य रास्तों से भी दिल्ली की तरफ कूच कर सकते हैं। जिसके चलते सभी सीमावर्ती जिलों की पुलिस को सतर्क किया गया है।

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.