Punjab Police ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर सिमरनजोत संधू को किया गिरफ्तार, जानिये कौन है वो

जर्मन पुलिस की तरफ से इंटरपोल की सहायता से आरोपित के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी की गई थी। आरोपित भारत में प्रवेश करने में सफल रहा।

108

Punjab Police ने विदेशों में रहकर भारत में ड्रग्स और हथियारों की तस्करी करने वाले सरगना सिमरनजोत संधू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़ा गया तस्कर कई देशों में वांछित था।

पंजाब पुलिस के आईजी (मुख्यालय) सुखचैन सिंह ने 10 अगस्त को पत्रकारों को बताया कि मोगा पुलिस ने एक केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान में सिमरनजोत संधू को गिरफ्तार किया है। वह बटाला के पास गांव गोखूवाल का रहने वाला है। मोगा पुलिस के पास एक एफआईआर दर्ज थी। इसमें यूएसए में बैठे मनदीप सिंह का नाम सामने आया था। जांच में पुलिस को मनदीप सिंह व सिमरनजोत संधू के रिश्तों के बारे में पता चला था। इसके बाद से पुलिस इसकी तलाश कर रही थी।

जर्मनी में टैक्सी चलाने के बाद करने लगा नशे का सौदा
जांच में सामने आया कि आरोपित के माता-पिता 1988 में जर्मनी चले गए थे। वर्ष 2002 में ये भी जर्मनी चला गया। वहां उसने टैक्सी चलाना शुरू किया। इसके बाद वह नशे की डिलीवरी करने लगा और उसके बाद अपना नेटवर्क तैयार किया। जर्मनी में उसके खिलाफ 487 किलोग्राम कोकीन तस्करी का मामला भी दर्ज है, जो 2020 में इसके खिलाफ दर्ज किया गया।

Waqf Board: यूपी में सर्वाधिक वक्फ बोर्ड की संपत्ति किस शहर में है? जानने के लिए पढ़ें ये खबर

भारत आने की भनक मिलने के बाद गिरफ्तार
जर्मन पुलिस की तरफ से इंटरपोल की सहायता से आरोपित के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी की गई थी। आरोपित भारत में प्रवेश करने में सफल रहा। भारत आकर उसे भनक हो गई थी कि जर्मनी पुलिस उसका पीछा कर रही है। शुरुआत में तो वह अपने गांव गया लेकिन बीते 8 महीनों से खुद को पुलिस से बचता फिर रहा था। सिमरनजोत संधू का नेटवर्क जर्मनी के अलावा कई देशों में फैला हुआ है। वह भारत में भी ड्रग तस्करी में शामिल है और अपने नेटवर्क का विस्तार कर रहा था। इसके अलावा अन्य यूरोपीय देशों में ड्रग तस्करी में भी उसकी बड़ी भूमिका है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.