Kolkata Rape-Murder Case: कोलकाता रेप केस पर आमने-सामने हुए राहुल गांधी और ममता बनर्जी, एक-दूसरे से पूछे तीखे सवाल

कोलकाता की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि मैं डॉक्टर के खिलाफ किए गए जघन्य अपराध की निंदा करता हूं और पीड़िता को न्याय दिलाने के बजाय आरोपियों को बचाने की कोशिश की जा रही है।

350

कोलकाता (Kolkata) में ट्रेनी डॉक्टर (Trainee Doctor) के साथ हुए घोर अपराध को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। इस घटना की सीबीआई जांच (CBI Investigation) चल रही है। वहीं, घटना को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं (Political Reactions) भी सामने आ रही हैं। बुधवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Congress MP Rahul Gandhi) ने इस घटना पर दुख जताया। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया हैंडल X पर एक पोस्ट शेयर किया है।

महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले में इंडी के सहयोगी कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) आमने-सामने आ गए हैं। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस घटना में कोलकाता प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस पर ममता ने भी कांग्रेस शासित राज्यों में हुई घटनाओं की याद दिलाते हुए राहुल पर पलटवार किया। ममता ने इंडी के एक अन्य सहयोगी सीपीआई (एम) पर भी निशाना साधा।

यह भी पढ़ें – Kolkata Doctor Rape-Murder Case: देशभर में डॉक्टरों की हड़ताल, जानें कौन सी सेवाएं बंद रहेंगी और कौन सी चालू

राहुल गांधी ने ममता सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी ने पोस्ट में लिखा, “कोलकाता में जूनियर डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या की वीभत्स घटना से पूरा देश स्तब्ध है। जिस तरह से उसके साथ हुए क्रूर और अमानवीय कृत्य की परतें खुल रही हैं, उससे डॉक्टर समुदाय और महिलाओं में असुरक्षा का माहौल है। पीड़िता को न्याय दिलाने की बजाय आरोपी को बचाने की कोशिश अस्पताल और स्थानीय प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े करती है।” महिला डॉक्टर के खिलाफ हुए क्रूर और अमानवीय कृत्य की जिस तरह से परत दर परत उजागर हो रही है, उससे डॉक्टर समुदाय और महिलाओं में असुरक्षा का माहौल पैदा हो गया है।

ममता बनर्जी का राहुल पर पलटवार
राहुल के स्थानीय प्रशासन पर आरोप लगाने वाले पोस्ट के तुरंत बाद ममता बनर्जी ने कोलकाता में कहा कि जब बंगाल में वामपंथी दल सत्ता में थे, तब कई जघन्य अपराध हुए और कांग्रेस शासित राज्यों से भी कई घटनाएं सामने आई हैं। मैं कांग्रेस से पूछना चाहती हूं कि आपके राज्यों में कितनी घटनाएं हुई हैं। आपने क्या कार्रवाई की है?

भाजपा भी आक्रामक हुई
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “जब कोलकाता में हमारी बेटी, जो एक डॉक्टर है, के साथ बलात्कार होता है, तो राहुल गांधी चुप रहते हैं। यह सब सरकारी संरक्षण में होता है। जांच चल रही है, इसलिए ममता बनर्जी को इस्तीफा दे देना चाहिए। अगर ममता बनर्जी में थोड़ी भी नैतिकता है, तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। ये सभी घटनाएं राज्य सरकार के समर्थन से होती रहती हैं…।”

देश भर के डॉक्टरों ने किया विरोध
बता दें कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना के खिलाफ देशभर के डॉक्टर गुस्से में हैं और इसी क्रम में वे शनिवार को हड़ताल है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरवी अशोकन ने बताया कि डॉक्टर 24 घंटे हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने बताया कि हड़ताल शनिवार सुबह 6 बजे से शुरू होगी, जो अगले दिन सुबह 6 बजे तक जारी रहेगी।

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.