Rahul Gandhi: जानिये, संविधान की बात करने वाले राहुल गांधी पर कितने मामले हैं दर्ज और उनकी क्या है स्थिति?

लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ देश के न्यायालयों में कई मुकदमे दर्ज हैं। मोदी सरनेम' मामले में सूरत की स्थानीय अदालत ने राहुल गांधी को दोषी करार दिया था।

214

नरेश वत्स
Rahul Gandhi: लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ देश के न्यायालयों में कई मुकदमे दर्ज हैं। मोदी सरनेम’ मामले में सूरत की स्थानीय अदालत ने राहुल गांधी को दोषी करार दिया था और इस कारण वर्ष 2023 में राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता भी चली गई थी। लेकिन राहुल गांधी के खिलाफ देश की विभिन्न अदालतों में कई मामले अभी भी चल रहे हैं। इनमें अदालतों के फैसलों का इंतजार है । कहते हैं कानून सबके लिए बराबर होता है। लेकिन राहुल गांधी के मामलों को देखें तो तस्वीर का दूसरा पहलू दिखता है।

आइए जानते है राहुल गांधी के खिलाफ अदालतों में दर्ज मामलों की सूची
 2019 में मोदी उपनाम वाली टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी को आपराधिक मामले में दोषी करार दिया जा चुका है । कई मुकदमे ट्रायल- कोर्ट में जारी हैं, ‌ जबकि हाई- कोर्ट में भी राहुल गांधी के खिलाफ मामलों की सुनवाई चल रही है ।

2014 से अब तक राहुल गांधी के खिलाफ मामले
राहुल गांधी पर वर्ष 2014 में पहला मामला महाराष्ट्र के भिवंडी स्थित जॉइंट सिविल जज की अदालत में दर्ज किया गया था। राहुल गांधी पर यह मामला महात्मा गांधी की हत्या में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भूमिका बताने वाले बयान को लेकर दर्ज किया गया था। राहुल गांधी पर इस टिप्पणी को लेकर आपराधिक और सिविल मानहानि मामला चल रहा है।

2019 में पांच मामले दर्ज
राहुल गांधी के खिलाफ 2014 से लेकर अब तक 20 से अधिक मामले अदालतों में चल रहे हैं। वर्ष 2019 में राहुल गांधी पर 5 से अधिक मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इसमें सबसे चर्चित मामला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरनेम मोदी से जुड़ा है। राहुल गांधी ने एक चुनावी रैली में कहा था कि कि ‘इन सभी चोरों का नाम मोदी क्यों है’? राहुल गांधी की इस विवादास्पद टिप्पणी पर पटना, रांची, अहमदाबाद, सूरत और नई दिल्ली में मामला दर्ज किया गया था। सूरत के मामले में राहुल गांधी को सजा हो चुकी है। लेकिन बाकी जगहों के मामले अभी चल रहे हैं।

भाजपा सांसदों से धक्का- मुक्की
राहुल गांधी पर संसद परिसर में भाजपा सांसदों प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत के साथ धक्का-मुक्की करने का मामला दर्ज है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर के बारे में दिए गए बयान के बाद कांग्रेस के सांसदों ने संसद परिसर में हंगामा किया था। ‌राहुल गांधी पर भाजपा सांसदों को धक्का देने का आरोप लगा था।

देश के विभिन्न हिस्सों में दर्ज हैं मामले
-राहुल गांधी ने वर्ष 2016 में हत्या से जुड़े एक मामले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर विवादित टिप्पणी की थी। ‌ इसके बाद असम की राजधानी गुवाहाटी में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज किया गया था। ‌यह मामला चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की अदालत में दर्ज करवाया गया था।

-वर्ष 2018 में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के कार्यकर्ताओं को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। ‌
इसके खिलाफ राहुल गांधी पर मानहानि के तीन मुकदमे दर्ज किए गए। यह मुकदमे उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, सुल्तानपुर और झारखंड की राजधानी रांची में दर्ज किया गया था।

-वर्ष 2019 में राहुल गांधी के खिलाफ पांच मुकदमे देश के विभिन्न हिस्सों में दर्ज किए गए। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के सरनेम को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। ‌ यह मामले पटना, रांची, अहमदाबाद, नई दिल्ली और सूरत में दर्ज हुए थे।

-वर्ष 2021 में राहुल गांधी के खिलाफ झारखंड के चाईबासा, दिल्ली और मुंबई में तीन मामले दर्ज किए गए।  दिल्ली में बलात्कार पीड़िता को लेकर किए गए दावे की वजह से किया गया था। ‌ इस मामले में राहुल गांधी पर पोक्सो की धारा भी लगाई गई है। ‌ फिलहाल यह मामला दिल्ली हाई कोर्ट में चल रहा है। कानून के जानकारों का कहना है कि अगर राहुल गांधी इसमें दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें 2 साल या इससे ज्यादा की सजा मिल सकती है।

-वर्ष 2022 मैं राहुल गांधी के खिलाफ कॉपीराइट उल्लंघन करने के मामले में कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में मामला दर्ज किया गया। ‌ राहुल गांधी पर आरोप लगा कि उन्होंने बिना अनुमति थीम सोंग तैयार किया।

Bollywood: अभिनेता शाहरुख खान के खिलाफ मामला दर्ज, जानिये क्या है प्रकरण

स्वातंत्र्यवीर सावरकर पर विवादित टिप्पणी
वर्ष 2022 में राहुल गांधी पर वीर सावरकर पर विवादित टिप्पणी करने पर मामला दर्ज है । ‌यह मामला लखनऊ में चल रहा है। स्थानीय वकील नृपेन्द्र पांडे ने अपनी शिकायत में कहा कि 17 दिसंबर 2022 को अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में प्रेस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने वैमनस्य और द्वेष फैलाने की मंशा से राष्ट्रवादी विचारक महानायक विनायक दामोदर सावरकर के खिलाफ अनर्गल दोषारोपण किया ।

-राहुल गांधी पर महाराष्ट्र के पुणे की अदालत में भी वीर सावरकर पर लंदन में अपमानजनक टिप्पणी करने का मामला भी चल रहा है। इस मामले में कोर्ट 7 अप्रैल को अपना निर्णय सुना सकती है।

– नासिक जिले की एक अदालत में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज है।

-2023 में भी राहुल गांधी पर सूरत में मुकदमा दर्ज किया गया है। ये केस राहुल गांधी पर मोदी समाज को अपमानित करने को लेकर है।

-2024 में भी राहुल गांधी पर असम में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हिंसा भड़काने के आरोप में मामला दर्ज है। इसी वर्ष कर्नाटक के बेंगलुरु में भाजपा के कार्यकर्ताओं को लेकर विवादित टिप्पणी के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

-राहुल गांधी पर अमेरिका में सिख समुदाय और आरक्षण को लेकर विवादित टिप्पणी करने को लेकर दिल्ली में मामला दर्ज है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.