राखी सावंत के पति आदिल की बढ़ीं मुश्किलें, अब रेप के केस में फंसे

राखी सावंत ने भी आदिल दुर्रानी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। राखी का दावा है कि आदिल उनके साथ गलत व्यवहार करता था।

160

राखी सावंत के पति आदिल दुर्रानी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। राखी ने आदिल पर मारपीट और धोखा देने का आरोप लगाया है। अब ईरान की एक छात्रा ने आदिल खान के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया है। आदिल के खिलाफ ईरान की एक स्टूडेंट ने मैसूर के वीवी पुरम थाने में रेप सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया है।

जानकारी के मुताबिक ईरान की एक स्टूडेंट मैसूर में डॉक्टर ऑफ फार्मेसी की पढ़ाई करने देश आई थी। छात्रा की आदिल खान से मुलाकात एक डेजर्ट लैब फूड अड्डा में हुई थी। आदिल इस फूड अड्डा का मालिक था। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं।

शादी का झांसा देकर किया रेप
ईरानी छात्रा ने अपनी शिकायत में आदिल खान पर शादी का झांसा देकर मैसूर के एक अपार्टमेंट में उसके साथ रेप करने का आरोप लगाया है। ईरानी लड़की का आरोप है कि उसने पांच महीने पहले आदिल से शादी के लिए कहा तो उसने मना कर दिया और कहा कि उसके जैसी लड़कियों से उसके कई रिश्ते हैं। जब लड़की ने आदिल को पुलिस में रिपोर्ट करने की धमकी दी तो उसने स्नैपचैट पर दो मोबाइल नंबरों से उसकी कुछ अश्लील तस्वीरें भेज दीं। युवती ने शिकायत में दोनों फोन नंबरों का भी जिक्र किया है। आदिल ने छात्रा को धमकी दी कि वह तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर देगा और उसके माता-पिता को भी भेज देगा। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आदिल ने उसके खिलाफ शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।

राखी सावंत ने लगाए हैं कई आरोप
बता दें कि राखी सावंत ने भी आदिल दुर्रानी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। राखी का दावा है कि आदिल उनके साथ गलत व्यवहार करता था। वह उसे बुरी तरह मारता-पीटता था। राखी ने आदिल पर कई युवतियों से संबंध बनाए रखने का आरोप लगाया था। राखी की शिकायत के बाद आदिल को पुलिस ने हिरासत में लिया था। अब आदिल के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.