Ratan Tata: मुंबई में राजकीय सम्मान के साथ होगा रतन टाटा का अंतिम संस्कार, मुख्यमंत्री ने दी जानकारी

रतन टाटा के निधन पर पूरे देश में शोक की लहर है। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 86 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि रतन टाटा के सम्मान में यह आधिकारिक शोक मनाया जाएगा।

97

दिग्गज उद्योगपति और पद्म विभूषण रतन टाटा (Ratan Tata) के निधन (Death) के बाद महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) ने गुरुवार (10 अक्टूबर) को राज्य में एक दिन का राजकीय शोक (State Mourning) घोषित किया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) ने इस बात की जानकारी दी है। इस दौरान राज्य के सभी सरकारी दफ्तरों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। साथ ही राज्य सरकार के सभी कार्यक्रम रद्द (Program Cancelled) कर दिए गए हैं।

रतन टाटा के निधन पर पूरे देश में शोक की लहर है। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 86 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि रतन टाटा के सम्मान में यह आधिकारिक शोक मनाया जाएगा। उन्होंने यह भी घोषणा की है कि उनके पार्थिव शरीर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें – Maharashtra: हरियाणा विधानसभा परिणाम के बाद महायुति की बढ़ी उम्मीद, यह योजना पार लगाएगी नैया?

मुंबई में सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द
मुंबई में आज राज्य सरकार के कई कार्यक्रम तय थे, लेकिन रतन टाटा के निधन के कारण ये सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। राज्य के संरक्षक मंत्री दीपक केसरकर ने जानकारी दी है कि ये कार्यक्रम अब अगले दिन होंगे। रतन टाटा का अंतिम संस्कार मुंबई के वर्ली श्मशान घाट पर किया जाएगा। एक बयान के अनुसार, रतन टाटा का अंतिम संस्कार मुंबई के वर्ली श्मशान घाट पर किया जाएगा। शाम 4:00 बजे पार्थिव शरीर को डॉ. ई. मोसेस रोड, वर्ली स्थित वर्ली श्मशान घाट ले जाया जाएगा।

पुलिस कमिश्नर ने दी जानकारी
मुंबई पुलिस के साउथ जोन के एडिशनल कमिश्नर अभिनव देशमुख ने बताया, ‘उनका पार्थिव शरीर सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक एनसीपीए में दर्शन के लिए रखा जाएगा। दर्शन के लिए आने वालों से अपील की जाती है कि अगर वहां पार्किंग की सुविधा नहीं है तो उन्हें पुलिस के निर्देशों का पालन करना होगा और अपनी पार्किंग की व्यवस्था खुद करके आना होगा। पुलिस पूरी तरह तैनात रहेगी।’

झारखंड में एक दिन का शोक
झारखंड सरकार ने एक दिन के शोक की घोषणा की है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक्स पर अपने शोक संदेश में लिखा है कि झारखंड जैसे देश के पिछड़े राज्य को दुनिया में पहचान दिलाने वाले टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन और पद्म विभूषण रतन टाटा जी के निधन पर एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया जाता है।

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.