रेबिका हत्याकांड: मुख्य आरोपी सहित अब तक इतने लोग गिरफ्तार

17 दिसंबर 2022 को झारखंड के साहिबगंज में यह घटना घटी थी। इस मामले में बोरियो थाना में मामला दर्ज किया गया था।

128

साहिबगंज जिले के बोरियो थाना क्षेत्र में हुए बहुचर्चित रेबिका हत्याकांड के मुख्य आरोपी मैनुल अंसारी को साहिबगंज पुलिस ने दिल्ली पुलिस के सहयोग से 62 दिन बाद दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। मैनुल अंसारी रेबिका हत्याकांड को अंजाम देकर बोरियो से फरार हो गया था।
इस मामले में साहिबगंज पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि मैनुल अंसारी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अब तक कुल 11 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। रेबिका के पति दिलदार अंसारी, उसके माता-पिता सहित 10 लोगों को पूर्व में ही गिरफ्तार किया था।

शव के कर दिए थे कई टुकड़े
उल्लेखनीय है कि 17 दिसंबर 2022 को झारखंड के साहिबगंज में यह घटना घटी थी। इस मामले में बोरियो थाना में 320/22 कांड दर्ज किया गया था। साहिबगंज के बोरियो में 25 वर्ष की महिला रेबिका पहाड़िन को उसके ही पति दिलदार अंसारी और उसके घरवालों ने हत्या कर शव के कई टुकड़े किए और फिर अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया था।

ये भी पढ़ें- क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की कार पर हमला, पुलिस ने अब इन्हें किया गिरफ्तार

बोरियो थाना क्षेत्र के गोंडा पहाड़ की पहाड़िया महिला रेबिका पहाड़िन की हत्या के आरोपी बोरियो बेल टोला निवासी मो. मुस्तकीम अंसारी, उसकी पत्नी मरियम खातून, पुत्र दिलदार अंसारी और पत्नी गुलेरा, मुस्तकीम के दूसरे पुत्र अमीर अंसारी, महताब अंसारी, पुत्री शारेजा खातून को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.