देवघर में दुर्घटना : रोपवे की ट्रॉली पत्थर से टकराई और मच गया त्राहिमाम

देवघर में बाबा बैद्यनाथ का मंदिर है। यह द्वादस ज्योतिर्लिंग में से एक हैं, जिनके दर्शन के लिए वर्ष भर तीर्थ यात्री आते हैं।

136

झारखंड के देवघर जिले में 10 अप्रैल को रोपवे पर कुछ केबल कारों के आपस में टकरा जाने से एक महिला की मौत हो गयी और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देवघर में बाबा बैद्यनाथ मंदिर के पास त्रिकूट पहाड़ियों पर हुआ। बताया गया कि इस घटना में कम से कम 10 पर्यटक घायल हो गए।

अधिकारियों के अनुसार प्रथम दृष्टया केबल कार तकनीकी खराबी के कारण दोनों आपस में टकरा गई। हालांकि हादसे के सही कारणों का पता जांच के बाद ही चल पाएगा।

देवघर के उपायुक्त मंजूनाथ भजन ने बताया है कि, 10 अप्रैल को 11 लोगों को बचाया गया और उनमें से एक को मृत घोषित कर दिया गया। इस दुर्घटना में लगभग 48 लोग फंसे हुए थे, जिन्हें भारतीय वायु सेना भारत-तिब्बत सीमा पुलिस और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की टीमों के साथ बचाव अभियान चलाकर निकाला गया। IAF ने ऑपरेशन में दो Mi-17 हेलीकॉप्टर तैनात किए हैं।

क्या-क्या हुआ:

  • पीटीआई के अनुसार दुर्घटना के बाद एक दंपति केबल कार से कूद गया और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया।
  • बताया गया कि कल दुर्घटना के बाद रोपवे प्रबंधक और अन्य कर्मचारी मौके से फरार हो गए।
  • गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को अवगत कराया था
  • झारखंड पर्यटन के अनुसार, त्रिकूट रोपवे देश का सबसे ऊंचा वर्टिकल रोपवे है और इसका अधिकतम लेंस कोण 44 डिग्री है। रोपवे बाबा बैद्यनाथ मंदिर से लगभग 20 किमी दूर बनाया गया है और लगभग 766 मीटर लंबा है। त्रिकूट पहाड़ी 392 मीटर ऊंची है। रोपवे में 25 केबिन हैं और प्रत्येक में चार लोग बैठ सकते हैं।
Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.