दोनों देशों की वार्ता के बीच रूस ने किया यह दावा!

रूसी विमानों के मायकोलाइव में उच्च क्षमता के हथियारों से किए गए हमले में लगभग 420 सैनिक मारे गए हैं।

102

रूस और यूक्रेन के बीच 139 दिन से जारी युद्ध हर दिन के साथ गंभीर होता जा रहा है। अनाज निर्यात को लेकर एक ओर दोनों देशों के बीच वार्ता जारी है। इसी बीच रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि उसकी सेना ने यूक्रेन के तीन लड़ाकू विमानों का मार गिराया है।

रूस ने कहा है कि उसने जिन विमानों को मार गिराया है। उसमें एयू-25 और एयू -24 लड़ाकू जेट शामिल हैं। इन्हें पूर्वी यूक्रेन के डोनेट्स्क क्षेत्र में मार गिराया गया है, जबकि तीसरा लड़ाकू जेट मिग-29 था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह सभी लड़ाकू विमान सोवियत डिजाइन के विमान हैं जिनका इस्तेमाल यूक्रेन की वायु सेना कर रही है। हालांकि, लड़ाकू विमान को मार गिराने के दावे को लेकर यूक्रेन की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। रूस की ओर से यह दावा ऐसे समय किया गया है, जब दोनों देशों के बीच अनाज निर्यात पर गतिरोध को तोड़ने के लिए बातचीत शुरू हुई है।

यूक्रेन गेहूं, जौ और मक्का का एक महत्वपूर्ण निर्यातक है। वैश्विक बाजार में सूरजमुखी के तेल की लगभग आधी आपूर्ति में यूक्रेन का योगदान रहता है। दोनों देशों के अधिकारियों ने चर्चा के लिए बुधवार को संयुक्त राष्ट्र और तुर्की के अधिकारियों से मुलाकात की। रूस और यूक्रेनी अधिकारियों के बीच 29 मार्च को इस्तांबुल में हुई एक बैठक के बाद पहली बार आमने सामने की बैठक हुई।

यह भी पढ़ें-जुबैर को जमानत या जेल? पटियाला हाउस कोर्ट करेगा याचिका पर सुनवाई

रूसी विमानों के मायकोलाइव में उच्च क्षमता के हथियारों से किए गए हमले में लगभग 420 सैनिक मारे गए हैं। रूस के रक्षा मंत्रालय (आरडीएम) ने बुधवार को पत्रकारों बताया कि दुश्मनों को सभी दिशाओं में काफी नुकसान हुआ है। मायकोलाइव के शिपयार्ड क्षेत्र में उच्च क्षमता वाली हवाई मिसाइलों के हमलों में यूक्रेनी सेना के 350 जवान मारे गए तथा सैन्य उपकरणों की 20 इकाइयों को नष्ट कर दिया गया। मंत्रालय ने कहा कि रूस के विमानों ने पश्चिमी मायकोलाइव में अस्थाई रुप से बनाई गई यूक्रेन सेना की इकाई पर भी निशाना साधा गया और उसे नष्ट कर दिया गया। इसमें 70 जवान मारे गए।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.