Pune: सारस बाग में नमाज पढ़ने के मामले में छह लोगों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला

सारस बाग पुणे का मशहूर पार्क है। 5 मई को, पांच से छह अज्ञात मुस्लिम व्यक्तियों ने पुणे महानगरपालिका के नियंत्रण वाले इस पार्क में प्रवेश किया। इसके बाद वे गणपति मंदिर के पीछे पतरिया शेड के पास लॉन में एकत्र हुए और नमाज पढ़ी।

269

Pune: पुणे के मशहूर सारस बाग में नमाज पढ़ने के आरोप में छह अज्ञात मुस्लिम लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घटना 5 मई, 2022 को शाम 6:30 से 7:30 बजे के बीच सारसबाग पार्क में सारसबाग गणपति मंदिर के पीछे हुई।

स्वारगेट पुलिस स्टेशन के पुलिस कांस्टेबल संदीप भास्कर गोडसे ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई। इसी के तहत अब छह अज्ञात मुसलमानों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 295 (ए), 188, 143, 37 (1) (ई) और 135 के तहत यह मामला दर्ज किया गया है।

एकत्र होकर पढ़ी नमाज
पुलिस के मुताबिक सारस बाग पुणे का मशहूर पार्क है। 5 मई को, पांच से छह अज्ञात मुस्लिम व्यक्तियों ने पुणे महानगरपालिका के नियंत्रण वाले पार्क में प्रवेश किया। इसके बाद वे सारस बाग में गणपति मंदिर के पीछे पतरिया शेड के पास लॉन में एकत्र हुए और नमाज पढ़ी। उन्होंने महानगरपालिका के मुख्य उद्यान अधीक्षक के आदेश का उल्लंघन कर अवैध मजमा इकट्ठा कर गलत कार्य किया।

Pune: सारस बाग में धार्मिक अतिक्रमण; नमाज पढ़ने वालों को सुरक्षा और शिववन्दना करने वालों पर पुलिसिया कार्रवाई

आगे की जांच जारी
दूसरे समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने और सांप्रदायिक झगड़ा पैदा करने के लिए नमाज पढ़े जाने की बात सामने आने के बाद पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक सांडे कर रहे हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.