Lal Krishna Advani: वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी एम्स में भर्ती, यूरोलॉजी विभाग में चल रहा इलाज

भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी की बुधवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें एम्स के यूरोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया है।

59

पूर्व उप-प्रधानमंत्री (Former Deputy Prime Minister) और भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) की तबीयत (Health) बिगड़ गई है। उन्हें दिल्ली (Delhi) के एम्स (AIIMS) में भर्ती कराया गया है। उम्र संबंधी जटिलताओं के कारण उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। एम्स यूरोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. अमलेश सेठ उनका इलाज कर रहे हैं। लालकुष्ण आडवाणी की नियमित जांच की जा रही है। फिलहाल उनकी तबीयत स्थिर है।

लालकृष्ण आडवाणी 96 वर्ष के हैं और उनकी उम्र संबंधी समस्याओं को देखते हुए एहतियात के तौर पर उन्हें भर्ती कराया गया है। डॉक्टर उनकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं। लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद भाजपा की बैठक में लालकृष्ण आडवाणी भी मौजूद थे। इसी साल 30 मार्च को लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। आडवाणी की उम्र और गिरते स्वास्थ्य को देखते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके आवास पर यह सम्मान प्रदान किया।

यह भी पढ़ें – President’s Address: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज संसद के संयुक्त सत्र को करेंगी संबोधित

उस वक्त प्रधानमंत्री मोदी मौजूद थे। इस मौके पर उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और पूर्व उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू भी मौजूद थे। इससे पहले 2015 में, आडवाणी को देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

2009 में आडवाणी प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार थे
लालकृष्ण आडवाणी का जन्म 8 नवंबर 1927 को कराची में हुआ था। आडवाणी 1942 में एक स्वयंसेवक के रूप में आरएसएस में शामिल हुए। लालकृष्ण आडवाणी 1986 से 1990 तक, फिर 1993 से 1998 तक और 2004 से 2005 तक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। लगभग तीन दशक के अपने संसदीय करियर में आडवाणी ने महत्वपूर्ण मंत्री पद संभाले हैं। वह गृह मंत्री भी रह चुके हैं। वह अटल बिहारी वाजपेई के मंत्रिमंडल में उप-प्रधानमंत्री थे। 2009 के चुनावों से पहले, वह लोकसभा में विपक्ष के नेता थे। 2009 के आम चुनाव में वह भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार थे। लेकिन इस चुनाव में भाजपा की हार हुई।

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.