शिवसेना विधायक की पत्नी ने की आत्महत्या!

135

कुर्ला विधानसभा से शिवसेना के विधायक की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिवार नेहरू नगर पूर्व में रहता है। इस संदर्भ में पुलिस जांच कर रही है।

नेहरू नगर के केदारनाथ मंदिर के पास रहनेवाले विधायक मंगेश कुडालकर की पत्नी रजनी ने घर में फांसी लगा ली है। यह मंगेश कुडालकर का दूसरा विवाह है। पहली पत्नी की एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। इस दुर्घटना में विधायक और उनका पुत्र बच गए थे। इसके बाद मंदेश कुडालकर ने दूसरा विवाह किया था। इस पत्नी का पहले से एक बेटा था, जिसका कुछ कुछ माह पहले ही मोटर साइकिल दुर्घटना में निधन हो गया था। नेहरू नगर पुलिस इस प्रकरण में दुर्घटना मृत्यु पंजीकृत करके जांच कर रही है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.