Sikkim Rain: भारी बारिश के बीच सिक्किम में भूस्खलन से पांच लोग बहे, एक शव बरामद

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक अम्बीथांग और पाकसेप में भारी बारिश के बीच हुए भूस्खलन में कम से कम पांच लोग बह गए हैं जबकि एक शव बरामद किया गया है।

118

Sikkim Rain: सिक्किम (Sikkim) के विभिन्न हिस्सों में लगातार हो रही भारी बारिश (Heavy rain) से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। सिक्किम के उत्तरी हिस्से में 12 जून (बुधवार) रात से हो रही मूसलाधार बारिश से मंगन और जांगु क्षेत्र में जान-माल की व्यापक क्षति हुई है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक अम्बीथांग और पाकसेप में भारी बारिश के बीच हुए भूस्खलन में कम से कम पांच लोग बह गए हैं जबकि एक शव बरामद किया गया है। जांगु और नामपथांग में भूस्खलन से कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

यह भी पढ़ें- Pune Porsche Case: जेजेबी परिसर में ब्लड समोले बदलने के लिए दी गई रिश्वत, पुलिस का दावा

उत्तरी सिक्किम में भूस्खलन
भूस्खलन की चपेट में आकर कई सड़क मार्ग भी टूट गए हैं, जिससे यातायात बाधित हो गया है। सांकलांग में पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। बिजली और मोबाइल नेटवर्क भी प्रभावित हुए हैं। जिला प्रशासन और संबंधित विभाग राहत एवं बचाव कार्य में लगे हुए हैं। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि भूस्खलन से उत्तरी सिक्किम के विभिन्न हिस्सों में बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें- NEET UG 2024: शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभालने के बाद धर्मेंद्र प्रधान की प्रतिक्रिया, बोले- ‘अगर ऐसा हुआ तो कार्रवाई…’

शपथ ग्रहण समारोह
उत्तरी जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और संबंधित एजेंसियों से संपर्क कर त्वरित और व्यापक प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। सरकार पीड़ित परिवारों के साथ है। दस जून को भूस्खलन में तीन लोगों की मौत हो गई थी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आज सुबह ईटानगर पहुंचे हैं।

यह वीडियो भी देखें-

Join Our WhatsApp Community

Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.