Nigeria Attack: नाइजीरिया के बोर्नो में आत्मघाती हमला, 18 की मौत; कई घायल

नाइजीरिया के ग्वोजा शहर में सिलसिलेवार धमाके किए गए हैं। शहर में हुए तीन बड़े धमाकों के बाद अफरा-तफरी मच गई।

46

नाइजीरिया (Nigeria) एक बार फिर आत्मघाती हमलों (Suicide Attacks) से दहल (Shocked) उठा है। पूर्वोत्तर नाइजीरिया (Northeast Nigerian) में हुए सिलसिलेवार आत्मघाती हमलों (Series of Suicide Attacks) में कम से कम 18 लोग मारे गए और 19 गंभीर रूप से घायल (Injured) हो गए। आपातकालीन सेवाओं ने शनिवार को इस घटना की सूचना दी। पहला हमला पूर्वोत्तर राज्य बोर्नो में हुआ। दूसरा आत्मघाती हमला कैमरून के सीमावर्ती इलाके में हुआ। इस हमले में 19 लोगों की मौत हो गई जबकि 42 लोग घायल हो गए। इनमें से 19 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्वोजा शहर में हुए तीन विस्फोटों में से एक में, एक महिला हमलावर ने अपनी पीठ पर एक बच्चे को बांधकर एक विवाह समारोह के बीच में विस्फोट कर दिया। स्टेट इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी के महानिदेशक बारकिंडो सैदु ने कहा कि संदिग्ध आत्मघाती हमलावरों ने अलग-अलग जगहों पर सिलसिलेवार तरीके से हमला किया। आत्मघाती हमलावरों ने ग्वोजा शहर में एक शादी, अंतिम संस्कार और अस्पताल पर हमला किया।

यह भी पढ़ें – Haryana News: क्या हरियाणा में अकेले चुनाव लड़ेगी भाजपा, जानिए अमित शाह ने क्या कहा

मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं
एएफपी द्वारा देखी गई एक रिपोर्ट में एजेंसी प्रमुख बरकिंडो सैदु ने कहा कि अब तक 18 लोगों की मौत की खबर है, जिनमें बच्चे, पुरुष, महिलाएं और गर्भवती महिलाएं शामिल हैं। रिपोर्ट में कहा कि 19 “गंभीर रूप से घायल” लोगों को क्षेत्रीय राजधानी मैदुगुरी ले जाया गया, जबकि 23 अन्य लोगों को निकाले जाने का इंतजार है।

सुरक्षा चौकी पर भी हमला
ग्वोजा में सेना की सहायता करने वाले एक मिलिशिया के सदस्य ने कहा कि एक सुरक्षा चौकी पर हुए दूसरे हमले में उसके दो साथी और एक सैनिक भी मारे गए, हालांकि अधिकारियों ने तुरंत संख्या की पुष्टि नहीं की।

बोको हराम एक बेहद खतरनाक आतंकी संगठन
बोको हराम ने यहां के लोगों को ही नहीं बल्कि सुरक्षा बलों पर भी जानलेवा हमले किए। लोगों का अपहरण किया गया, सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया और यहां तक ​​कि बच्चों को भी नहीं बख्शा गया। नाइजीरिया के अलावा बोको हराम नाइजर, चाड और उत्तरी कैमरून में भी सक्रिय है। बोको हराम की शुरुआत साल 2002 में हुई थी और इसे साल 2015 में आतंकी संगठन घोषित किया गया। यह संगठन बच्चों और महिलाओं से आत्मघाती हमले करवाता है और उन पर हमले करता है।

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.