वाराणसी में बदमाशों का आतंक, क्रिकेट कोच को मारी गोली

वाराणसी में क्रिकेट कोच राम लाल यादव को बदमाशों ने मारी गोली, हॉस्पिटल में भर्ती क्रिकेट कोच।

212

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के वाराणसी (Varanasi) डीएवी इंटर कॉलेज (DAV Inter College) परिसर में 1 मई 2023 की सुबह करीब 5 बजे कुछ बदमाशों (Miscreants) ने क्रिकेट कोच राम लाल यादव (Cricket Coach Ram Lal Yadav) को गोली (Gun Shot) मार दी। पेट के ऊपरी हिस्से में गोली लगने से घायल राम लाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना से पूरे वाराणसी में हड़कंप मच गया है।

घटना के वक्त डीएवी इंटर कॉलेज के आसपास मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों में अफरातफरी मच गई। इस घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जांच में सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है। राम लाल यादव डीएवी कॉलेज में क्रिकेट कोच हैं।

पेट के ऊपर लगी गोली
राम लाल यादव रोजाना की तरह सुबह साढ़े पांच बजे डीएवी कॉलेज मैदान पहुंचे। इस दौरान पहले से घात लगाकर बैठे दो बदमाशों ने राम लाल पर फायरिंग कर दी। एक गोली क्रिकेट कोच के पेट के ऊपरी हिस्से में लगी और वह मौके पर ही गिर पड़े।

मामले की जांच की जा रही है
सूचना मिलते ही राम लाल के परिजन और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। आनन-फानन में राम लाल को इलाज के लिए मलदहिया के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने राम लाल को गोली क्यों मारी, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस पुरानी रंजिश को केंद्र मानकर मामले की जांच कर रही है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.