Manipur CM Convoy Attacked: मणिपुर में मुख्यमंत्री के काफिले पर आतंकी हमला, एक सुरक्षाकर्मी घायल

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के सुरक्षा काफिले पर सोमवार को आतंकवादियों ने घात लगाकर हमला किया, जब वे जिरीबाम जिले जा रहे थे।

113

मणिपुर (Manipur) में संदिग्ध आतंकवादियों (Militants) ने राज्य के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह (Chief Minister N Biren Singh) के सुरक्षा काफिले (Security Convoy) पर घात लगाकर हमला (Attack) किया है। इस हमले में एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है। मीडिया द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री का काफिला हिंसा प्रभावित जिरीबाम जिले की ओर जा रहा था।

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के काफिले पर जिरीबाम जाने के दौरान संदिग्ध उग्रवादियों ने फायरिंग कर जानलेवा हमला किया है। इस घटना में एक सुरक्षा गार्ड घायल हुआ। आशंका जताई गई है कि यह हमला कुकी उग्रवादियों ने किया है। हमला के बाद पूरे इलाके में बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें- Modi 3.0: इन सात महिलाओं को मिली जगह

मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री के काफिले पर हमले की यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर हुई। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने कई बार फायरिंग की, जिसके बाद उन्होंने भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर कोटलेन गांव के पास अभी भी गोलीबारी की आवाज सुनी जा सकती है।

जिरीबाम जिले में आतंकियों का आतंक
पुलिस ने बताया कि घात लगाकर किए गए इस हमले में एक जवान घायल हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह अभी भी दिल्ली में हैं। राजधानी इंफाल पहुंचने के बाद वह हालात का जायजा लेने जिरीबाम जा रहे थे। बता दें कि जिरीबाम जिले में संदिग्ध आतंकवादियों ने दो पुलिस चौकियों, एक वन बीट पुलिस और कम से कम 70 घरों में आग लगा दी।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.