आरोपी ने पुलिसकर्मियों पर उस्तरे से किया हमला, फिर क्या हुआ? जानिये इस खबर में

दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल जितेंद्र और मुकेश 12 जुलाई की शाम 6.45 बजे अपने नियमित गश्त पर थे। इसी दौरान उन्होंने एसके मसरफ को संदिग्ध स्थिति में घूमते हुए पाया।

187

नई दिल्ली के द्वारका जिले के बिंदापुर इलाके में पेट्रोलिंग के दौरान एक संदिग्ध को रोकने पर उसने दो हेड कांस्टेबल पर उस्तरे से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों हेड कांस्टेबल घायल हो गए। घायल होने के बावजूद दोनों पुलिसकर्मियों ने जेजे कॉलोनी पप्पन कलां में रहने वाले एसके मसरफ नामक शख्स को गिरफ्तार कर लिया।

यह है पूरा मामला
डीसीपी एम हर्षवर्धन ने बताया कि हेड कांस्टेबल जितेंद्र और मुकेश 12 जुलाई की शाम 6.45 बजे अपने नियमित गश्त पर थे। इसी दौरान उन्होंने एसके मसरफ को संदिग्ध स्थिति में घूमते हुए पाया। जब दोनों ने उसे रोकने की कोशिश की तो वह भागने लगा। दोनों ने पीछा कर जब उसे रोका तो आरोपित ने अपने पास रखे उस्तरा से दोनों पर हमला कर दिया। अचानक किए गए इस हमले में हेड कांस्टेबल जितेंद्र के सिर पर चोट आई, जबकि हेड कांस्टेबल मुकेश के हाथ में चोट आई लेकिन घायल होने पर भी दोनों ने उसे दबोच लिया। इधर, घायल हेड कांस्टेबल मुकेश को अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। हेड कांस्टेबल जितेंद्र का इलाज चल रहा है लेकिन वे ठीक हैं।

यह भी पढ़ें-चीन की कंपनी वीवो मामले की होगी सुनवाई! जानिये, क्या है पूरा मामला

पुलिस आयुक्त ने की सराहना
डीसीपी ने कहा कि उन्होंने अपने कर्तव्य का पालन करने में अनुकरणीय वीरता का प्रदर्शन किया है और दिल्ली पुलिस के बहुत अच्छे प्रदर्शन को दर्शाते हैं, जो आम जनता को नुकसान से बचाने के लिए हमेशा खुद को जोखिम में डालने के लिए तैयार रहते हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.