पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान में आत्मघाती हमला, तीन जवानों की मौत, 20 घायल

पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान के कबायली इलाके में एक पेट्रोलियम कम्पनी के कर्मचारियों को सुरक्षा बलों के वाहन में ले जाया जा रहा था। तभी एक तिपहिया वाहन ने सुरक्षा बलों की गाड़ी में टक्कर मार दी।

123

 पाकिस्तान के अशांत पश्चिमोत्तर क्षेत्र में 11 फरवरी को सुरक्षा बलों के एक वाहन पर हुए आत्मघाती हमले में तीन जवान मारे गए, जबकि 20 अन्य घायल हुए। यह घटना देश के उत्तरी वजीरिस्तान कबायली इलाके में हुई।

दरअसल पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान के कबायली इलाके में एक पेट्रोलियम कम्पनी के कर्मचारियों को सुरक्षा बलों के वाहन में ले जाया जा रहा था। तभी एक तिपहिया वाहन ने सुरक्षा बलों की गाड़ी में टक्कर मार दी। इस टक्कर के पास जोरदार धमाका हुआ, जिसमें तीन जवानों की मौत हो गई और करीब 20 लोग घायल हुए। बाद में पुलिस ने जांच में साफ किया कि तिपहिया वाहन पर बम लदा हुआ था और यह एक आत्मघाती हमला था।

आराम करने जा रहे थे जवान
पुलिस के आला अधिकारी ने बताया कि पेट्रोलियम कंपनी के कर्मचारी ड्यूटी पूरी करने के बाद कड़ी सुरक्षा में विश्राम स्थल की ओर जा रहे थे, तभी यह हमला हुआ। ये कर्मचारी एमपीसीएल कंपनी में काम करते हैं, जो इलाके में तेल की खोज में लगी है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.