भारत को मॉडल बनाने के लिए हमें आदर्श मनुष्य बनना होगा- भागवत

हमने कभी अपने योग, ज्ञान ध्यान का पेटेंट नहीं कराया। दुनिया को वह सारी सुविधाएं हमने निःशुल्क दी है, जिससे विश्व को सुख प्राप्त हो सके। हम दुनिया के सुख के दाता बनें। त्वदीय वस्तु गोविंदम का भाव लेकर समभाव के लिए सामाजिक समरसता के लिए काम किया।

195

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ.मोहनराव भागवत ने कहा कि परम वैभव संपन्न भारत ही दुनिया को सुख शांति की राह दिखायेगा। दुनिया को राह दिखाना हमारा कर्तव्य है। इसके लिए हमें तैयार रहना पड़ेगा। सरसंघचालक ने कहा कि भारत को माडल बनाने के लिए हमको माडल बनना पड़ेगा। हमको आदर्श मनुष्य बनना पड़ेगा। दुनिया को उदाहरण चाहिए। यह भाषण और उपदेश से नहीं होगा। डॉ. मोहन भागवत बुधवार को गाजीपुर में हथियाराम मठ में चातुर्मास महाव्रत के अवसर पर आयोजित महायज्ञ और शिव संकल्प संवाद को संबोधित कर रहे थे।

सरसंघचालक ने कहा कि भारत माता प्रत्यक्ष चिन्मई जगदंबा है। हमने कभी अपने योग, ज्ञान ध्यान का पेटेंट नहीं कराया। दुनिया को वह सारी सुविधाएं हमने निःशुल्क दी है, जिससे विश्व को सुख प्राप्त हो सके। हम दुनिया के सुख के दाता बनें। त्वदीय वस्तु गोविंदम का भाव लेकर समभाव के लिए सामाजिक समरसता के लिए काम किया। अनुसंधान से सत्य व संसाधन का विकास हुआ। व्यक्ति को संतुष्टि के बाद बैराग व बैराग के बाद भगवान की प्राप्ति होती है। अध्यात्म जीवन जीना सिखाता है। उन्होंने कहा कि मनुष्य के जीवन में शील व धैर्य काफी बड़ी भूमिका निभाते हैं।

मोहन भागवत ने कहा कि यह पवित्र परिसर है। यहां के सेवाकार्य और संतों की साधना देखकर मन को शांति मिलती है। उन्होंने कहा कि मठ मंदिरों के समृद्ध रहने से ही हमारा वैभव बढ़ता है। मैं सिद्धपीठ को प्रणाम करता हू, जहां इस तरह के कार्य संचालित होते हैं।पहले भी यहां आया हूं और फिर आउंगा।

सरसंघचालक का स्वागत करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनंदन यति जी महाराज ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में महती भूमिका निभाने वाले संगठन के मुखिया किसी संत से कम नहीं हैं। आपके यहां आगमन से सिद्धपीठ अपने आपको गौरवान्वित महसूस करता है।

सरसंघचालक ने इन्हें किया सम्मानित
सरसंघचालक ने परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद के पुत्र जैनुल बसर, महावीर चक्र विजेता स्व. रामउग्रह पांडेय की पुत्री सुनीता पांडेय, स्वतंत्रता सेनानी स्व. जीतन पांडेय के पुत्र मिश्री पांडेय, अलगू यादव के परिवार से रामप्रसाद यादव, शहीद संजय यादव की पत्नी राधिका यादव, अष्टशहीद वशिष्ठ राय के पौत्र अंकुर राय, जिले में लावरिस शवों की अंत्येष्टि करने वाले वीरेन्द्र सिंह, पर्यावरणविद रणधीर यादव, शैक्षणिक कार्य करने वाली उषा बनवासी को सम्मानित किया।

यह भी पढ़ेंप्रवर्तन निदेशालय ने की बड़ी कार्रवाई, जब्त किया दापोली स्थित साई रिसॉर्ट

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.