अमेरिकाः शराब के नशे में की गोलीबारी? दो किशोरों की मौत, 11 घायल

अमेरिका में 17 अप्रैल की रात एक पार्टी में हुई गोलीबारी में दो बच्चों की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए। घटनास्थल से राइफल और पिस्तौल के खाली कारतूस मिले हैं।

109

अमेरिका के पेन्सिलवेनिया के पिट्सबर्ग में 17 अप्रैल की रात एक पार्टी में हुई गोलीबारी में दो बच्चों की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए। पिट्सबर्ग पुलिस ने बताया कि पार्टी के लिए लिए गए किराए के एक स्थान पर रात करीब साढ़े 12 बजे पार्टी के दौरान कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान गोलीबारी हो गई। घटना के समय वहां 200 से ज्यादा लोग मौजूद थे, जिनमें अधिकांश कम उम्र के किशोर थे।

दो लोगों की मौत
पुलिस ने बताया कि घायल हुए 11 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें दो लोगों की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि कुछ लोग घटनास्थल से भागने के दौरान घायल हुए हैं। पार्टी आयोजन स्थल के अंदर करीब 50 गोलियां और बाहर कई गोलियां चलायी गईं।

नशे में चलाई गोली
पिट्सबर्ग के पुलिस कमांडर जॉन फिशर ने बताया कि घटनास्थल से राइफल और पिस्तौल के खाली कारतूस मिले हैं। उन्होंने बाताया कि पार्टी में लोगों ने शराब पी रखी थी, वहां कई किशोर थे और लोगों के पास बंदूक भी थी। किसी भी घटना के लिए यह त्रासद स्थिति है, क्योंकि इन सब वजहों से भीषण घटना होती है। मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.