यूक्रेन के स्कूल,अस्पताल के साथ ही सैकड़ों आवासीय भवन भी तबाह! जानिये, अब तक कितने का हुआ नुकसान

रूस के हमले से दुनिया के खूबसूरत शहरों में गिने जाने वाले यूक्रेन के अधिकांश शहर खंडहर बन गए हैं। चारों तरफ तबाही के दृश्य हैं। इस बीच वहां हुए नुकसान का आकलन शुरू हो गया है।

117

यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस के आक्रमण में 202 से ज्यादा स्कूल और 34 अस्पताल पूरी तरह तबाह हो गए हैं। इसके अलावा 1500 से ज्यादा आवासीय भवनों को भी नुकसान पहुंचा है। साथ ही सार्वजनिक परिवहन को करीब 10 अरब डॉलर की क्षति हुई है। यूक्रेन का कहना है कि उसकी सेना ने खार्किव में एक रूसी मेजर जनरल को मार गिराया है।

रूस के रक्षा मंत्रालय का दावा
रूस ने यूक्रेन के कई सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि हवाई हमले में उसने यूक्रेन के 26 सैन्य ढांचों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है। इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी का कहना है कि रूस की गोलीबारी में यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव में परमाणु ऊर्जा केंद्र को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, अभी तक किसी भी प्रकार के रेडिएशन की सूचना नहीं है।

यूक्रेन का दावा
युद्ध के 13वें दिन यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने खार्किव में एक रूसी जनरल को मार गिराया है। उसकी पहचान मेजर जनरल विटैली गेरासिमोव के रूप में हुई है। हालांकि रूस ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। फिलहाल कीव इलाके के इरपिन में लड़ाई जारी है। मकारोव, गोस्टोमेल जिलों में बमबारी हो रही है। वासिल्कोव, बिला तसेरकवा, गोस्टोमेल, यूज़ीन में लगातार खतरे के सायरन बज रहे हैं। खेरसों में आज सुबह धमाकों की तेज आवाज आई और जितोमीर में तेल डिपो को निशाना बनाया गया था।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.