यूक्रेन में मारे जा रहे हैं नागरिक? जानें, अब तक रूसी हमले में हुई कितने लोगों की मौत

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का 8 मार्च को 13 वां दिन है। इस हमले में यूक्रेन पूरी तरह खंडहर बन चुका है।

111

यूक्रेन पर रूस के हमले में आम यूक्रेनी नागरिकों की मौत हो रही है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने 7 मार्च को कहा कि अब तक 406 आम नागरिकों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है।

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने कहा कि 6 मार्च की मध्यरात्रि तक 801 लोगों के घायल होने की भी पुष्टि हुई है। कार्यालय ने कहा कि विशेष रूप से सरकार नियंत्रित क्षेत्रों में हताहतों की संख्या अपेक्षाकृत अधिक हो सकती है।

युद्ध का 13वां दिन
बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का 8 मार्च को 13 वां दिन है। तकरीबन दो सप्ताह के बाद भी यूक्रेन के सैनिक रूस की ताकतवर फौज के आगे डटे हुए हैं। हालांकि यूक्रेन पश्चिमी देशों से अभी भी मदद की उम्मीद कर रहा है। इस बीच रूस ने यूक्रेन में अपनी सैन्य कार्रवाई रोकने के लिए चार शर्तें रखी हैं। इसमें सैन्य कार्रवाई बंद करने, तटस्थ बने रहने के लिए संविधान में बदलाव, क्रीमिया को रूसी क्षेत्र के रूप में मान्यता देने और डोनेत्स्क और लुहांस्क को अलग स्वतंत्र देश के तौर पर मान्यता देना शामिल है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.