Kolkata Case: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों की पुलिस को दिए सख्त निर्देश, हर दो घंटे में मांगी स्टेटस रिपोर्ट

शनिवार दोपहर केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, पुलिस को अब हर दो घंटे में अपने इलाके की कानून-व्यवस्था की रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भेजनी होगी।

83

कोलकाता (Kolkata) में ट्रेनी डॉक्टर (Trainee Doctor) के साथ दरिंदगी और हत्या (Murder) की घटना के बाद दुनिया भर में आक्रोश है। कानून व्यवस्था (Law and Order) पर सवाल उठ रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय (Union Home Ministry) ने इस मामले में देशभर के सभी पुलिस बलों (Police Forces) को निर्देश जारी किए हैं।

शनिवार दोपहर केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, पुलिस को अब हर दो घंटे में अपने इलाके की कानून-व्यवस्था की रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भेजनी होगी। देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की पुलिस के लिए यह अनिवार्य होगा।

यह भी पढ़ें – Rapid Rail: गाजियाबाद से मेरठ तक का सफर अब होगा आसान, आज से दौड़ेगी रैपिड रेल

केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजनी होगी स्थिति रिपोर्ट
कानून-व्यवस्था पर कड़ी नजर रखने के लिए केंद्र ने यह कदम उठाया है। आदेश में निरंतर अपडेट पर जोर दिया गया है और सभी पुलिस बलों को ई-मेल, फैक्स या व्हाट्सएप के माध्यम से मंत्रालय के नियंत्रण कक्ष को जानकारी प्रदान करनी होगी।

मालूम हो कि देश में क्या हो रहा है और उस पर कैसे तुरंत कदम उठाए जा सकते हैं, इसके लिए ये फैसला लिया गया है। कोलकाता में आक्रोश भड़कने वाली घटना के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ऐसे आदेश जारी किए हैं।

विरोध प्रदर्शन के कारण स्वास्थ्य सेवाओं पर असर
बता दें कि देश के अलग-अलग हिस्सों में डॉक्टर और अन्य मेडिकल स्टाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसके कारण स्वास्थ्य सुविधाएं प्रभावित हो रही हैं। प्रदर्शनकारी स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ हिंसा की जांच के लिए केंद्रीय कानून बनाने, अस्पतालों को अनिवार्य सुरक्षा अधिकारों के साथ सुरक्षित क्षेत्र घोषित करने समेत अन्य मांगों पर जोर दे रहे हैं।

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.