बलात्कारियों पर बुलडोजर का बम, उत्तर प्रदेश में आमिर-आसिफ ने टेके घुटने

उत्तर प्रदेश में बुलडोजर बाबा के नाम से प्रसिद्ध मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दूसरा कार्यकाल धमाके के साथ शुरू हुआ है। जिसमें आरोपियों के घर बुलडोजर पहुंचने से ही ऐसा भय फैल रहा है कि आरोपी समर्पण कर दे रहे हैं।

163

उत्तर प्रदेश में बलात्कारियों के विरुद्ध बाबा का बुलडोजर ऐसा चल रहा है कि, फरार हुए आरोपी भी घुटने टेक दे रहे हैं। बलात्कार की दो घटनाओं में बुलडोडर ने वो काम कर दिया है जो पुलिस को करने में महीनों लग जाते। बुलडोजर के कारण नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपियों ने 48 घंटे के भीतर समर्पण कर दिया।

यह घटना सहारनपुर की है, जहां गरीब परिवार से संबंधित एक नाबालिग से विवाह करने की बात कहकर गांव के ही आमिर और आसिफ नामक दो युवकों ने दुष्कर्म किया। इसकी सूचना मिलते ही पीड़िता की मां ने 25 मार्च को सहारनपुर पुलिस थाने में शिकायत लिखा दी।

ये भी पढ़ें – Cruise Drugs Case आरोप लगानेवाले उस गवाह की मौत 

आरोपियों पिता शराफत की दबंगई
पुलिस के पास प्रकरण पंजीकृत हो जाने के बाद आरोपी आमिर और आसिफ के पिता शराफत ने दबंगई दिखाते हुए पीड़िता के परिवार की पिटाई कर दी। ग्राम प्रधान के परिवार से संबद्ध रखनेवाने आरोपियों ने पीड़िता पर प्रकरण वापस लेने का दबाव बनाना शुरू किया था। इस बीच सहारनपुर पुलिस भी आरोपियों को ढूंढती रही।

पहुंचा बुलडोजर कर दिया समर्पण
आरोपी एक सप्ताह से फरार चल रहे थे, जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने सार्वजनिक रूप से घोषित कर दिया कि, वे आरोपियों के घर पर बुलजोर से कार्रवाई करने जा रहे हैं। इस बीच जो भी मदद करता पाया जाएगा उस पर भी कड़ी कारर्वाई होगी। आरोपियों को 48 घंटे का समय दिया गया था समर्पण करने के लिए।

तीन सीढ़ियों तक पहुंचा बुलडोजर और
आरोपी आमिर-आसिफ के घर की तीन सीढ़ियों को ही बुडोजर ने सांकेतिक रूप से हिलाया था, इसके कुछ घंटों के भीतर शुक्रवार देर शाम आरोपियों ने पुलिस थाने में समर्पण कर दिया।

प्रतापगढ़ में बुलडोजर ने आरोपी बुलाया
जिले के एक शौचालय में 24 वर्षीय शुभम जयसवाल ने महिला से दुष्कर्म किया था। यह घटना 19 मार्च की थी, इसके बाद आरोपी भाग गया था। पुलिस ने शुभम के घर के बाहर बुलडोजर खड़ा कर दिया और चेतावनी दी कि समर्पण न करने पर घर ढहा दिया जाएगा। इसके कुछ घंटे में ही आरोपी का पता चल गया और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.