Uttarakhand landslide: केदारनाथ मार्ग पर भूस्खलन से पांच तीर्थयात्रियों की मौत; तीन अन्य घायल, बचाव कार्य जारी

रुद्रप्रयाग पुलिस को संदेह है कि मलबे के नीचे और भी तीर्थयात्री फंसे हो सकते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना में हुई जानमाल की हानि पर दुख व्यक्त किया है।

75

Uttarakhand landslide: उत्तराखंड (Uttarakhand) के रुद्रप्रयाग जिले (Rudraprayag district) में केदारनाथ हाईवे (Kedarnath Highway) पर भूस्खलन (landslide) की घटना हुई, जिसके कारण पांच तीर्थयात्रियों की मौत (five pilgrims died) हो गई और तीन अन्य घायल (three others injured) हो गए। जानकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार शाम (9 सितंबर) को सोनप्रयाग और मुनकटिया के बीच हुई।

रुद्रप्रयाग पुलिस को संदेह है कि मलबे के नीचे और भी तीर्थयात्री फंसे हो सकते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना में हुई जानमाल की हानि पर दुख व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें- Maharashtra: ऑडी की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के बेटे के नाम पर है कार

केदारनाथ से लौट रहे तीर्थयात्री
केदारनाथ की यात्रा से लौट रहे तीर्थयात्रियों का एक समूह सोमवार शाम करीब 7.20 बजे भूस्खलन में फंस गया। इस बीच, अधिकारियों ने फंसे तीर्थयात्रियों को बचाने के लिए बचाव अभियान शुरू कर दिया है। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, स्थानीय प्रशासन, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीमें घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्यों में सक्रिय रूप से लगी हुई हैं। बचाव दल ने मध्य प्रदेश के धार से गोपाल (50) नामक एक तीर्थयात्री का शव भी बरामद किया है, इसके अलावा तीन अन्य को बचाया गया है, जिन्हें एंबुलेंस से सोनप्रयाग ले जाया गया है।

यह भी पढ़ें- Kalindi Express Derailment: कालिंदी एक्सप्रेस दुर्घटना का क्या है सच? जानें क्या है ISIS- KP कनेक्शन

चार और तीर्थयात्रियों के शव
खराब मौसम और सोमवार रात को पहाड़ी से रुक-रुक कर गिर रहे पत्थरों के कारण बचाव अभियान को रोकना पड़ा। मंगलवार सुबह जब बचाव कार्य फिर से शुरू हुआ तो मलबे से तीन महिलाओं समेत चार और तीर्थयात्रियों के शव निकाले गए। तीर्थयात्रियों की पहचान मध्य प्रदेश के घाट जिले की दुर्गाबाई खापर (50), नेपाल के धनवा जिले के वैदेही गांव की तितली देवी (70), मध्य प्रदेश के धार की समन बाई (50) और गुजरात के सूरत के भरत भाई निरलाल (52) के रूप में हुई है।

यह वीडियो भी देखें-

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.