Salman Khan Murder Plan: सलमान खान को मारने के लिए पाकिस्तान से आए थे हथियार! लॉरेंस बिश्नोई गैंग का पर्दाफाश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पनवेल में अभिनेता सलमान खान की कार पर हमला करने की साजिश रची थी।

381

बॉलीवुड (Bollywood) सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की हत्या (Murder) की साजिश का पर्दाफाश हुआ है। नवी मुंबई (Navi Mumbai) के पनवेल (Panvel) में सलमान खान की गाड़ी पर हमले की योजना बनाई गई थी। इस साजिश को रचने वाले 4 आरोपियों (Accused) को नवी मुंबई पुलिस (Navi Mumbai Police) ने गिरफ्तार किया है। सलमान को मारने के लिए पाकिस्तान (Pakistan) से हथियारों (Weapons) को लाया जाना था। यही कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) का प्लान था।

नवी मुंबई पुलिस के सूत्रों के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पनवेल में अभिनेता सलमान खान की कार पर हमला करने की साजिश रची थी। बिश्नोई के बड़े भाई अनमोल और उसके साथी गोल्डी बरार ने पाकिस्तान के एक अवैध हथियार डीलर से AK 47, M16 समेत अत्याधुनिक बंदूकें खरीदी थीं और उन्हें महाराष्ट्र भेजकर सलमान खान की कार पर हमला कर उन्हें मारने की योजना बनाई थी। सलमान खान के बांद्रा स्थित घर पर हमले की साजिश बिश्नोई गैंग ने रची थी। टाइम्स ऑफ इंडिया ने इसकी खबर दी है।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections: एक बार फिर भारी बहुमत से मोदी सरकार बनना तय: सीएम योगी आदित्यनाथ

चार लोगों को किया गया गिरफ्तार
पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि सलमान खान की कार या उनके पनवेल स्थित फार्म हाउस पर हमला करने की योजना थी। अब यह जानकारी तब सामने आई है जब सलमान खान के घर पर गोलीबारी की घटना ताजा है। नवी मुंबई पुलिस का कहना है कि उन्हें अपने सूत्रों से जानकारी मिली थी कि सलमान खान के घर पर हमले से पहले उनकी कार पर हमला होने वाला था। इसके बाद उन्होंने इस मामले में कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले की आगे की जांच की जा रही है।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.