Weather Update: उत्तर-पश्चिम में हीटबेव चलने की संभावना, तटीय क्षेत्रों में अचानक बाढ़ आने की आशंका: IMD

अगले पांच दिनों में पूर्वी और पूर्व-मध्य भारत, उत्तर प्रदेश और पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है।

146

Weather Update: भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने 6 जून (शनिवार) को चेतावनी दी कि 9 जून से उत्तर-पश्चिमी भारत में फिर से गर्मी का दौर शुरू हो सकता है। साथ ही, अगले 24 घंटों में भारी बारिश के कारण तटीय कर्नाटक, केरल, कोंकण और गोवा के कुछ जलक्षेत्रों और पड़ोस में अचानक बाढ़ आने की भी चेतावनी दी गई है।

अगले पांच दिनों में पूर्वी और पूर्व-मध्य भारत, उत्तर प्रदेश और पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है। मौसम ब्यूरो ने कहा कि अगले पांच दिनों में महाराष्ट्र और तटीय और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश होने की संभावना है, 8 से 11 जून के दौरान महाराष्ट्र में और 8 और 9 जून को कर्नाटक में अलग-अलग जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें-  Himachal Pradesh: किन्नौर में चीनी नागरिक की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर, यहां जानिये पूरी जानकारी

बाढ़ आने का खतरा
शुक्रवार को चेतावनी जारी करते हुए कहा गया कि अगले 24 घंटों में तटीय कर्नाटक, केरल, कोंकण और गोवा में अचानक बाढ़ आने का खतरा है। मौसम विभाग ने कहा कि अपेक्षित वर्षा के कारण कुछ निचले इलाकों में सतही अपवाह और जलभराव हो सकता है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 42-45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। हरियाणा, दिल्ली, बिहार और गुजरात के कुछ इलाकों में तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

यह भी पढ़ें- NDA Government Formation: इंडी ब्लॉक ने नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद की पेशकश, जेडीयू नेता का विस्फोटक दावा

लू का प्रकोप
पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ इलाकों में लू का प्रकोप रहा। शुक्रवार को दक्षिणी हरियाणा, दिल्ली, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश और दक्षिण-पश्चिमी बिहार में अधिकतम तापमान 43-46 डिग्री के बीच रहा। ये सामान्य से 2-4 डिग्री अधिक रहा। उत्तर प्रदेश के झांसी में सबसे अधिक 45.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें- Narendra Modi Oath: भाजपा चंद्रबाबू और नीतीश बाबू के पार्टियों को मंत्रिमंडल में कैसे करेगी शामिल? जानने के लिए पढ़ें

मानसून के आगे बढ़ने
दक्षिण-पश्चिम मानसून 8 जून को मध्य अरब सागर, दक्षिणी महाराष्ट्र, तेलंगाना और दक्षिणी छत्तीसगढ़ और दक्षिणी ओडिशा के कुछ हिस्सों और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया। अगले दो-तीन दिनों में मध्य अरब सागर के शेष हिस्सों, मुंबई सहित महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों और तेलंगाना में मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं।

यह वीडियो भी पढ़ें-

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.