लगातार बढ़ रहा यमुना का जलस्तर! जानिये, देश की राजधानी में कहां क्या है हाल

बारिश के चलते दिल्ली के विभिन्न इलाकों में ट्रैफिक जाम का भी संकट पैदा हो गया है। शास्त्री पार्क इलाके में लोगों को घंटों जाम का सामना करना पड़ रहा है।

373

दिल्ली में यमुना का जलस्तर रात में और अधिक बढ़ जाने से निचले इलाकों में भारी जलजमाव हुआ है। जिसके चलते सड़कों और घरों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। सिविल लाइंस इलाके में स्थित मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आवास के बाहर पानी भर गया है। इस कारण आवास में पानी घुसने का खतरा बढ़ गया है।

यमुना में 13 जुलाई की सुबह 7:00 बजे जलस्तर 208.46 मीटर था। वर्तमान में जल का स्तर खतरे के स्तर से 3 मीटर ऊपर है। बारिश और हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से लगातार छोड़े जा रहे पानी से यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है।

मेट्रो पर ब्रेक
यमुना में बढ़े जलस्तर के कारण यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन में जाने का रास्ता बंद हो चुका है। दिल्ली मेट्रो ने ट्वीट कर कहा है कि वर्तमान में यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पानी के चलते उपलब्ध नहीं है। कृपया अपनी यात्रा को प्लान करते समय वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि यमुना बैंक स्टेशन पर फिलहाल इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध है।

देवभूमि में बारिश का कहर, पर्यटकाें और स्थानीय लोगों की जान मुश्किल में

ट्रैफिक जाम की समस्या
बारिश के चलते दिल्ली के विभिन्न इलाकों में ट्रैफिक जाम का भी संकट पैदा हो गया है। शास्त्री पार्क इलाके में लोगों को घंटों जाम का सामना करना पड़ रहा है।

बाढ़ग्रस्त क्षोत्रों में स्कूल बंद
दिल्ली के मुख्यमंत्री वजीराबाद वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट जाएंगे। यह प्लांट बाढ़ के चलते बंद हो गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने अपील की है कि जिन इलाकों में पानी भर रहा है, वहां सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.