Uttarakhand: उत्तरकाशी में फिर दिखा यमुना का रौद्र रूप, दहशत में लोग

उत्तराखंड में एक बार फिर आसमान से आफत बनकर बरसी भारी बारिश। यमुनोत्री में मां यमुना का रौद्र रूप देखने को मिला।

128

देश के कई राज्यों में बारिश (Rain) का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र (Maharashtra), गुजरात (Gujarat) और मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) समेत कई राज्य भारी बारिश से परेशान हैं। इस लिस्ट में उत्तराखंड (Uttarakhand) भी शामिल है। उत्तरकाशी (Uttarkashi) का एक वीडियो अभी-अभी सामने आया है, जिसे देखने के बाद आप पूरी तरह हैरान रह जाएंगे कि वहां लोग बारिश से किस कदर परेशान होंगे।

उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है। इस बार बारिश उत्तरकाशी जिले के लिए आफत बनकर आई है। सबसे ज्यादा नुकसान की खबर उत्तरकाशी जिले से आई है। यमुनोत्री धाम से लेकर जानकीचट्टी तक काफी नुकसान हुआ है। भारी बारिश के कारण यमुनोत्री धाम में मंदिर परिसर को काफी नुकसान पहुंचा है।

यह भी पढ़ें – Bihar-Rajasthan BJP: भाजपा ने राजस्थान और बिहार के प्रदेश अध्यक्ष बदले, जानें किसने संभाली कमान

अधिकारियों को दिए गया निर्देश
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार तहसीलदार बड़कोट के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम जानकीचट्टी क्षेत्र में पहुंच गई है। एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन के कर्मचारियों ने रात में ही जानकीचट्टी क्षेत्र में नदी किनारे के भवनों को खाली कराकर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। यमुना नदी के किनारे स्थित राना चट्टी, हनुमान चट्टी, स्याना चट्टी, पाली गाड़ में पुलिस संचार के माध्यम से लोगों को रात में ही सतर्क कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से यमुनोत्री धाम में नदी किनारे स्थित पुजारी सभा का कमरा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है और मंदिर समिति का जनरेटर और स्ट्रीट लाइट भी क्षतिग्रस्त हो गई है।

मानसून ने दिखाया अपना रौद्र रूप
महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक और तमिलनाडु में मानसून ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। राज्य अलग-अलग हैं लेकिन सभी जगह तस्वीर लगभग एक जैसी है। लोग हर जगह बारिश और बाढ़ का कहर देख रहे हैं।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.