Asian Games: भारत की घुड़सवारी ड्रेसेज टीम ने 41 साल बाद जीता गोल्ड, टीम में ये खिलाड़ी शामिल

भारत ने अब तक इन खेलों में14 पदक अपने नाम कर लिये हैं, जिनमें तीन स्वर्ण,चार रजत और सात कांस्य पदक शामिल हैं। भारत पदक तालिका में छठे स्थान पर है।

150

भारतीय घुड़सवारी ड्रेसेज टीम ने 26 सितंबर को एशियाई खेल 2023 में भारत के लिए तीसरा स्वर्ण पदक जीता। यह एशियाड में घुड़सवारी ड्रेसेज में भारत का पहला पोडियम फिनिश है।

हृदय छेदा, दिव्यकृति सिंह, अनुष अग्रवाल और सुदीप्ति हजेला की भारतीय मिश्रित टीम ने घुड़सवारी ड्रेसेज में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता। इस प्रतियोगिता में 41 साल बाद भारत ने स्वर्ण जीता है।

भारत ने स्वर्ण तो चीन ने जीता रजक पदक
भारत ने कुल 209.205 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि चीन ने 204.882 अंकों के साथ रजत पदक पर कब्जा किया, वहीं हांगकांग (चीन) ने 204.852 अंकों के साथ कांस्य पदक पर कब्जा किया।

नौकायन में जीते तीन पदक
इससे पहले 26 सितंबर को नौकायन में भारत ने एक रजत सहित कुल तीन पदक जीते। भारतीय महिला नाविक 17 वर्षीय नेहा ठाकुर ने जहां लड़कियों की डिंगी- आईएलसीए 4 श्रेणी में रजत पदक जीता, वहीं, विष्णु सरवनन ने पुरुषों की डिंगी – आईएलसीए7 स्पर्धा में 34 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता, इसके बाद इबाद अली पुरुषों की विंडसर्फर आरएस:एक्स स्पर्धा में 52 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

Mumbai: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने इन नेताओं के साथ की चुनाव पर चर्चा

भारत ने अब तक झटके 14 पदक
बता दें कि भारत ने अब तक इन खेलों में14 पदक अपने नाम कर लिये हैं, जिनमें तीन स्वर्ण,चार रजत और सात कांस्य पदक शामिल हैं। भारत पदक तालिका में छठे स्थान पर है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.