राष्ट्रमंडल खेल: राष्ट्रपति ने स्वर्ण पदक जीतने पर भारोत्तोलक जेरेमी लालरिनुंगा को दी बधाई

भारत राष्ट्रमंडल खेल-2022 में अब तक पांच पदक जीत चुका है। ये सभी पदक भारोत्तोलन में ही आए हैं।

101

ब्रिटेन के बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर युवा भारोत्तोलक जेरेमी लालरिनुंगा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बधाई दी है।

युवा भारोत्तोलक जेरेमी लालरिनुंगा ने पुरुषों के 67 किग्रा भार वर्ग स्पर्धा में कुल 300 किग्रा (स्नैच में 140 और क्लीन एंड जर्क में 160 किग्रा) भार के साथ स्वर्ण पदक जीता है।

राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में भारोत्तोलन में स्वर्ण जीतने के लिए जेरेमी लालरिनुंगा को बधाई। प्रतियोगिता के दौरान चोट लगने के बावजूद आपके आत्मविश्वास ने आपको इतिहास रचने और लाखों लोगों को प्रेरित करने में सक्षम बनाया। आपके पोडियम फिनिश ने भारतीयों को गर्व से भर दिया है। आपको ऐसे और गौरव के क्षणों के लिए शुभकामनाएं।

उल्लेखनीय है कि भारत राष्ट्रमंडल खेल-2022 में अब तक पांच पदक जीत चुका है। ये सभी पदक भारोत्तोलन में ही आए हैं। जेरेमी लालरिनुंगा और मीराबाई चानू ने स्वर्ण, बिंद्यारानी देवी ने रजत, संकेत सरगर ने रजत और गुरुराजा पुजारी ने कांस्य पदक जीता है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.